सलवा जुडूम मूवमेंट चलाने वाले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा की माओवादियों ने हत्या कर दी थी। 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के दरभा क्षेत्र में माओवादियों ने कांग्रेस नेता के काफिले पर हमला किया और उन्हें गोलियों से भून दिया।
विज्ञापन
11 नेता जो करियर के शिखर पर कह गए अलविदा
2 of 11
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवराव सिंधिया का निधन भी एक विमान हादसे में हुआ। 30 सितंबर, 2001 में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जिले में ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
11 नेता जो करियर के शिखर पर कह गए अलविदा
3 of 11
इंडियन एयरफोर्स में पायलट की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने कांग्रेस नेता राजेश पायलट का निधन भी अचानक ही हुआ। 11 जून, 2000 में जयपुर के पास एक सड़क हादसे में उनकी मौत हुई।
11 नेता जो करियर के शिखर पर कह गए अलविदा
4 of 11
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा का निधन भी सड़क हादसे में हुआ। जून, 2007 में राजस्थान के अलवर में ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
11 नेता जो करियर के शिखर पर कह गए अलविदा
5 of 11
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे विलासराव देशमुख का भी निधन अचानक ही हुआ था। साल 2012 में लिवर और किडनी फेल होने से चेन्नई के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ।
विज्ञापन
11 नेता जो करियर के शिखर पर कह गए अलविदा
6 of 11
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी का निधन एक हेलीकॉप्टर क्रैश में हो गया। घटना सितंबर, 2009 की है जब उनका हेलीकॉप्टर नाल्लामाला के जंगलों में लापता हो गया। बाद में केंद्र सरकार ने उनके मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन
11 नेता जो करियर के शिखर पर कह गए अलविदा
7 of 11
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएसआर राजशेखर रेड्डी की तरह ही लोकसभा अध्यक्ष रहे जीएमसी बालयोगी (50) का भी हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया। 3 मार्च, 2002 में बालयोगी का हेलीकॉप्टर आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में हादसा ग्रस्त हो गया।
11 नेता जो करियर के शिखर पर कह गए अलविदा
8 of 11
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 21 मई, 1991 में चुनाव प्रचार के तमिलनाडु के श्रीपेरुम्दूर पहुंचे कांग्रेस नेता की मानव बम के जरिए धमाका करके हत्या कर दी गई है।
11 नेता जो करियर के शिखर पर कह गए अलविदा
9 of 11
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी का निधन एक प्लेन क्रैश में हो गया। 23 जून, 1980 में दिल्ली फ्लाइंग क्लब में एयरक्राफ्ट के स्टंट्स दिखाने के दौरान हुए हादसे में संजय गांधी की मौत हो गई।
11 नेता जो करियर के शिखर पर कह गए अलविदा
10 of 11
बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रमोद महाजन भी ऐसे ही अपने करियर के ऊंचाई पर जिंदगी की जंग हार गए। 22 अप्रैल, 2006 को आपसी विवाद में उनके भाई प्रवीण महाजन ने उन्हें गोली मार दी।