प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मसला उठाने को लेकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाकर पाकिस्तान को कुछ भी हासिल नहीं होगा।
विज्ञापन
देखिए मोदी की ताकतवर अदाएं, पाक को दो टूक जवाब
2 of 11
उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसी देशों से साथ बेहतर संबंधों का हिमायती है लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को भी आतंकवाद की नीति को छोड़ गंभीरता के साथ द्विपक्षीय वार्ता के मंच पर आना होगा।
विज्ञापन
देखिए मोदी की ताकतवर अदाएं, पाक को दो टूक जवाब
3 of 11
संयुक्त राष्ट्र के मंच पर शुक्रवार को कश्मीर में जनमत संग्रह की मांग करने वाले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने पहले दिन से ही पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को प्राथमिकता दी है। लेकिन पाकिस्तान के साथ आतंकवाद के साये में बातचीत नहीं हो सकती।
देखिए मोदी की ताकतवर अदाएं, पाक को दो टूक जवाब
4 of 11
प्रधानमंत्री ने करीब 35 मिनट के भाषण में दो टूक कहा कि भारत पाक से द्विपक्षीय वार्ता करना चाहता है लेकिन उपयुक्त माहौल और पाक की गंभीरता के बिना बातचीत नहीं हो सकती।
विज्ञापन
देखिए मोदी की ताकतवर अदाएं, पाक को दो टूक जवाब
5 of 11
कश्मीर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमने पाक अधिकृत कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की मदद की पेशकश भी पाकिस्तान से की थी।
विज्ञापन
देखिए मोदी की ताकतवर अदाएं, पाक को दो टूक जवाब
6 of 11
प्रधानमंत्री ने हिंदी में दिए भाषण में संयुक्त राष्ट्र की संरचना में बदलाव की जरूरत को रेखांकित करते हुए कहा कि आज दुनिया भारी उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। 20वीं सदी में बनी संस्था 21वीं सदी की बदली हुई जरूरतों को पूरा नहीं कर सकती।
विज्ञापन
देखिए मोदी की ताकतवर अदाएं, पाक को दो टूक जवाब
7 of 11
उन्होंने कहा कि आतंकवाद नए रूप और नए नाम के साथ चुनौती पेश कर रहा है। दुनिया का बड़ा या छोटा कोई भी देश इसके खतरे से अछूता नहीं है। भारत करीब चार दशक से आतंकवाद को झेल रहा है।
देखिए मोदी की ताकतवर अदाएं, पाक को दो टूक जवाब
8 of 11
उन्होंने पाकिस्तान पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि कई देश इसे पनाह देने के साथ इसे अपनी नीति का हिस्सा बना रहे हैं। इसे ‘गुड एंड बैड टेररिज्म’ के तौर पर पारिभाषित किया जा रहा है। लेकिन आज इससे लड़ना सबकी जिम्मेदारी है।
देखिए मोदी की ताकतवर अदाएं, पाक को दो टूक जवाब
9 of 11
आज अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर समग्र घोषणा पत्र को स्वीकार करने की जरूरत है। उन्होंने समुद्र, साइबर स्पेस और अंतरिक्ष में टकराव, संयुक्त राष्ट्र में सुधार, वैश्विक आर्थिक तंत्र में बदलाव, द्विपक्षीय संबंधों में लाभ-हानि जैसे तमाम मसलों पर खुलकर अपने विचार रखे।
देखिए मोदी की ताकतवर अदाएं, पाक को दो टूक जवाब
10 of 11
प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इसने कई लड़ाइयों को खत्म कराने और कई क्षेत्रों में लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। लेकिन यह देखने की भी जरूरत है कि इन वर्षों में यह कहां विफल रहा। नई पीढ़ी को इससे जोड़कर इसमें सुधार लाने का यह उपयुक्त समय है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भी दुनिया में अरबों लोग पीने के स्वच्छ पानी और बिजली से वंचित हैं। अरबों लोगों की शौचालय तक पहुंच नहीं है। दुनिया को एक टिकाऊ विश्व की कामना के साथ काम करने की जरूरत है। हमारी प्राथमिकता यही है।