फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ऐसा क्या हुआ जो मोदी के सामने नीतीश ने जोड़े हाथ?

विज्ञापन
1 of 10
बिहार दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जमकर नीतीश और लालू गठबंधन पर निशाना साधा। हालांकि पटना में कार्यक्रम के दौरान उनके बीच जमकर हंसी-ठिठोली भी हुई। ये तस्वीरें इस बात की गवाह हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: ऐसा क्या हुआ जो मोदी के सामने नीतीश ने जोड़े हाथ?

2 of 10
बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव के गठजोड़ पर जोरदार हमला बोला। हालांकि कार्यक्रम के दौरान उनके बीच मस्ती के पल भी देखने को मिले।
विज्ञापन

तस्वीरें: ऐसा क्या हुआ जो मोदी के सामने नीतीश ने जोड़े हाथ?

3 of 10
मुख्यमंत्री नीतीश पर बिहार की जनता की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाते हुए पीएम ने कहा कि उनका राजनीतिक डीएनए ही गड़बड़ है। मोदी ने बिहार में लालू राज का डर दिखाते हुए कहा कि राजद का मतलब ‘रोजाना जंगलराज का डर’ है। हालांकि, पीएम ने राज्य को विशेष पैकेज देने के मसले पर कहा कि उचित समय पर वह 50 हजार करोड़ से अधिक का पैकेज देंगे।

तस्वीरें: ऐसा क्या हुआ जो मोदी के सामने नीतीश ने जोड़े हाथ?

4 of 10
राजधानी पटना के वेटनरी कॉलेज में मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करने वाले पीएम मोदी ने नीतीश के बहाने ही लालू पर करार प्रहार किया। वाजपेयी सरकार में नीतीश कुमार के रेल मंत्री रहते शुरू की गई परियोजनाओं के अभी तक पूरा नहीं होने को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से उठाए गए सवाल पर सहमति जताते हुए पीएम ने लालू पर प्रहार किया।
विज्ञापन

तस्वीरें: ऐसा क्या हुआ जो मोदी के सामने नीतीश ने जोड़े हाथ?

5 of 10
उन्होंने कहा कि वाजपेयी सरकार के बाद केंद्र में आई नई सरकार (यूपीए) और नए रेल मंत्री (लालू यादव) ने इन परियोजनाओं को रोक दिया था, जिसे अब उनकी सरकार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार विकास के मसले पर राजनीति नहीं करेगी।
विज्ञापन

तस्वीरें: ऐसा क्या हुआ जो मोदी के सामने नीतीश ने जोड़े हाथ?

6 of 10
पीएम ने मुजफ्फरपुर में एनडीए की ओर से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए नीतीश को लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के लिए जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश को व्यक्तिगत गुस्सा था तो वह बंद कमरे में मुझे चांटा मार लेते लेकिन उन्होंने इसका बदला बिहार की जनता से लिया। नीतीश ने सिर्फ व्यक्तिगत खीझ के चलते गठबंधन तोड़ा और बिहार के विकास का रथ रोक दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: ऐसा क्या हुआ जो मोदी के सामने नीतीश ने जोड़े हाथ?

7 of 10
मोदी ने कहा कि नीतीश ने उन्हें आमंत्रित कर आगे से थाली खींच ली थी लेकिन उन्होंने उस वक्त तो जहर पी लिया था, लेकिन उन्होंने जीतनराम मांझी के साथ जो किया उसके बाद समझ में आया कि नीतीश का राजनीतिक डीएनए ही गड़बड़ है। प्रधानमंत्री ने बिहार में विकास की अपार संभावना बताते हुए कहा कि वह राज्य में दोबारा जंगलराज नहीं आने देंगे।

तस्वीरें: ऐसा क्या हुआ जो मोदी के सामने नीतीश ने जोड़े हाथ?

8 of 10
प्रधानमंत्री ने कहा कि कृष्ण तो नाग का फन तोड़ने में माहिर थे लेकिन खुद को यदुवंशी कहने वाले लालू ने जहर पी लिया। यह जहर उन्होंने अपने परिजनों के फायदे के लिए पीया है, लेकिन बिहार के यदुवंशियों को उन्होंने जहर पीने के लिए मजबूर क्यों किया।

तस्वीरें: ऐसा क्या हुआ जो मोदी के सामने नीतीश ने जोड़े हाथ?

9 of 10
मुजफ्फरपुर में परिवर्तन रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर मोदी काफी खुश थे। उन्होंने कहा कि यह साफ दिख रहा है बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी। वे यहां लोगों के जज्बे को देखकर हैरान हैं। नई सरकार बनने दें, आप भी नई ऊंचाई पर होंगे। मोदी ने चुनाव प्रचार का शंखनाद करते हुए भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को एक बार बिहार में सेवा का मौका देने की अपील की।
विज्ञापन

तस्वीरें: ऐसा क्या हुआ जो मोदी के सामने नीतीश ने जोड़े हाथ?

10 of 10
केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने कहा कि लालू एक हाथ से पांव पकड़ते हैं और दूसरे हाथ से गर्दन मरोड़ते हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने खुद को ‘विभीषण’ बताते हुए मोदी को ‘राम’ बताया। उन्होंने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि दुराचारी रावण से बिहार की जनता को मुक्त करना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें