फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून लगा कपड़ा मिला तो पुलिस ने कसा दबंग विधायक पर शिकंजा

विज्ञापन
1 of 9
जेडीयू के दबंग विधायक अनंत सिंह को पुलिस ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अपहरण के एक मामले में उन पर ये कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

खून लगा कपड़ा मिला तो पुलिस ने कसा दबंग विधायक पर शिकंजा

2 of 9
हालांकि जेडीयू विधायक की गिरफ्तारी से पहले पुलिस को खासी मसक्कत करनी पड़ी। भारी पुलिस टीम के पहुंचने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

खून लगा कपड़ा मिला तो पुलिस ने कसा दबंग विधायक पर शिकंजा

3 of 9
इससे पहले बिहार पुलिस ने उनके आवास पर हत्या के मामले में इस्तेमाल हथियार को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें उनके घर से खून लगा कपड़ा भी मिला था।

खून लगा कपड़ा मिला तो पुलिस ने कसा दबंग विधायक पर शिकंजा

4 of 9
अपने अजीबोगरीब कारनामों के कारण चर्चा में रहने वाले जेडीयू के दबंग विधायक अनंत सिंह पर छेड़छाड़ के आरोपी एक युवक की सरेबाजार अपहरण कर हत्या का आरोप करवाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

खून लगा कपड़ा मिला तो पुलिस ने कसा दबंग विधायक पर शिकंजा

5 of 9
इस मामले के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में भी भूचाल आ गया है। भाजपा ने जेडीयू विधायक की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किए। वहीं जेडीयू की सहयोगी आरजेडी ने भी अनंत सिंह की गिरफ्तारी की मांग की थी।
विज्ञापन

खून लगा कपड़ा मिला तो पुलिस ने कसा दबंग विधायक पर शिकंजा

6 of 9
इस मामले में विवाद तब और गहरा गया जब हत्या और किडनैपिंग के इस पूरे मामले का खुलासा करने वाले पटना के तत्कालीन एसएसपी का रातों-रात तबादला कर दिया गया।
विज्ञापन

खून लगा कपड़ा मिला तो पुलिस ने कसा दबंग विधायक पर शिकंजा

7 of 9
बताया जा रहा है कि विधायक को बचाने के लिए ही एसएसपी को बदला गया है। हालांकि तत्कालीन एसएसपी ने इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मामले का खुलासा कर दिया। वहीं विधायक ने भी अपना पक्ष रखते हुए एसएसपी पर निजी रंजिश रखने और फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगाया।

खून लगा कपड़ा मिला तो पुलिस ने कसा दबंग विधायक पर शिकंजा

8 of 9
फिलहाल पटना में पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने बताया कि अनंत सिंह को 2014 में बिहटा इलाके में एक बिल्डर के अपहरण से जुड़े मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लिया गया। आधी रात के बाद उन्हें बेउर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

खून लगा कपड़ा मिला तो पुलिस ने कसा दबंग विधायक पर शिकंजा

9 of 9
ये पहली बार नहीं है जब जेडीयू विधायक अनंत सिंह विवादों में आए हों। अपनी दबंगई की वजह से वो अकसर चर्चा में आ ही जाते हैं। कभी वो एके-47 के साथ तो कभी गले में अजगर लपेटने की वजह से चर्चा में रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें