फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा ने लड़कियों के लिए उतारे दो नए स्कूटर, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 6
युवाओं व महिलाओं में स्कूटर के बढ़ते क्रेज को देखते हुए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने एक्टिवा आई व एविएटर ऑटोमेटिक स्कूटर्स को नए रूप में लॉन्च किया।

विज्ञापन

होंडा ने लड़कियों के लिए उतारे दो नए स्कूटर, देखें तस्वीरें

2 of 6
युवाओं व खासकर महिलाओं में अपने स्कूटर्स को और लोकप्रिय बनाने के लिए होंडा ने अभिनेत्री तापसी पन्नू को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की भी घोषणा की। होंडा ने अगले कुछ महीनों में 15 नए मॉडल लाने का ऐलान किया। होंडा की कुल दोपहिया बिक्री में स्कूटर की हिस्सेदारी 60 फीसदी है।
विज्ञापन

होंडा ने लड़कियों के लिए उतारे दो नए स्कूटर, देखें तस्वीरें

3 of 6
नई एक्टिवा आई इस माह के अंत तक होंडा की सभी डीलर के पास उपलब्ध होगी। नई एक्टिवा आई में दो वेरिएंट हैं। स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 46,213 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) तो डीलक्स वेरिएंट की कीमत 46,703 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की गई है।

होंडा ने लड़कियों के लिए उतारे दो नए स्कूटर, देखें तस्वीरें

4 of 6
डीलक्स वेरिएंट में एक्टिवा आई दो रंग पर्ल अमेजिंग व्हाइट व आर्चिड पर्पल मेटालिक में उपलब्ध है वहीं स्टैंडर्ड वेरिएंट चार रंगों में उपलब्ध है। इस स्कूटर को मुख्य रूप से महिलाओं को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा गया है। होंडा के मुताबिक हर महीने लगभग 75,000 महिला ग्राहक होंडा परिवार में शामिल हो रही हैं।
विज्ञापन

होंडा ने लड़कियों के लिए उतारे दो नए स्कूटर, देखें तस्वीरें

5 of 6
न्यू एविएटर को युवाओं को आकर्षित करने के ख्याल से नए रूप में बाजार में उतारा गया है। न्यू एविएटर स्टैंडर्ड की कीमत 50,863 रुपये तो डीलक्स की कीमत 56,209 रुपये (एक्स शो रूम दिल्ली) तय की गई है। न्यू एविएटर तीन रंगों में उपलब्ध होगा यह स्कूटर भी इस महीने के अंत तक होंडा के सभी डीलरों के पास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा ने लड़कियों के लिए उतारे दो नए स्कूटर, देखें तस्वीरें

6 of 6
होंडा मोटरसाइकिल के प्रेसीडेंट व सीईओ कीता मुरामत्सु ने बताया कि वर्ष 2016 तक होंडा का चौथा प्लांट शुरू होने जा रहा है। गुजरात स्थित इस प्लांट के शुरू होने के बाद होंडा की उत्पादन क्षमता 58 लाख हो जाएगी। अभी होंडा के तीन प्लांट हैं और इसकी क्षमता 46 लाख है। भारत के स्कूटर बाजार में होंडा की हिस्सेदारी 27 फीसदी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें