वंदेमातरम.. नरेंद्र मोदी जिंदाबाद..। भारत माता की जय...। इन्हीं जोशीले नारों के साथ गुरुवार से रानीपुरा गांव में पसरी खामोशी, बेबसी और बेचैनी टूटी। दोपहर तीन बजे जैसे ही खबर मिली पाकिस्तान ने बीएसएफ के जवान सत्यशील को भारत को सौंप दिया है पूरा गांव खुशी से झूम उठा।
विज्ञापन
तस्वीरें: पाक से लौटा सत्यशील, खुशी से नाच उठी मां
2 of 7
शुक्रवार का सबेरा होने के इंतजार में परिवारीजन रात भर जागते रहे। पत्नी ममता ईश्वर से प्रार्थना करती रही। शुक्रवार सुबह से ही रानीपुरा में राममोहन यादव के घर पर आसपास और गांव के लोग जमा होना शुरू हो गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: पाक से लौटा सत्यशील, खुशी से नाच उठी मां
3 of 7
सुबह सत्यशील के भाई सुखाकर यादव ने बीएसएफ बटालियन को फोन लगाया लेकिन संपर्क नहीं हुआ और न ही उधर से कोई सूचना दी गई। इससे बेचैनी कुछ बढ़ी..। दोपहर करीब तीन बजे टीवी पर नजरें गढ़ाए बैठे गांव के प्रधान नेमीचंद्र सत्यशील के घर की तरफ सत्यशील छूट गया...सत्यशील छूट गया... कहते हुए दौड़े चले आए।
तस्वीरें: पाक से लौटा सत्यशील, खुशी से नाच उठी मां
4 of 7
गांव में मोदी जिंदाबाद के नारे लगने लगे। ढोल की थाप पर गांव वाले खूब नाचे। बूढ़ी मां इतनी खुश थीं कि वह भी अपने कदम रोक न सकीं और वह भी गांव वालों के साथ नाचने लगीं। सत्यशील की रिहाई पर गांव में मिठाई बांटी गई। रानीपुरा गांव बहादुर और जांबाज सत्यशील की वतन वापसी पर देर रात्रि तक खुशी से झूमता रहा।
विज्ञापन
तस्वीरें: पाक से लौटा सत्यशील, खुशी से नाच उठी मां
5 of 7
सत्यशील की पत्नी ममता को मिठाई खिलाती महिलाएं।
विज्ञापन
तस्वीरें: पाक से लौटा सत्यशील, खुशी से नाच उठी मां
6 of 7
मटसेना थाना क्षेत्र के गांव रानीपुरा निवासी राममोहन यादव के सबसे बड़े बेटे सत्यशील बीएसएफ 33 वीं वाहिनी में जम्मू में तैनात हैं। बुधवार को वह चिनाब नदी में बोट सहित बहते हुए पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए थे। पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें कब्जे में ले लिया था।
तस्वीरें: पाक से लौटा सत्यशील, खुशी से नाच उठी मां
7 of 7
गुरुवार को रानीपुरा गांव में यह खबर पहुंची तो परिवारीजनों की धड़कने बढ़ गईं। गांव में बेबसी, बेचैनी और खामोशी का आलम था। शाम को परिवारीजनों को बीएसएफ बटालियन से खबर मिली कि शुक्रवार को सत्यशील भारत को सौंप दिया जाएगा तो लोगों ने राहत महसूस की।