बहादुर को पहला भारतीय कॉमिक हीरो माना जाता है। केसरिया कुर्ता और नीली डेनिम पहनने वाला बहादुर डाकुओं से लड़ता था। इस किरदार के रचियता हैं आबित सुरती जो मुंबई में रहते हैं और वाटरमैन के नाम से विख्यात हैं। वे बताते हैं कि एक संपादक के कहने पर उन्होंने इस चरित्र को गढ़ा। सुपरस्टार शाहरुख खान भी बड़े परदे पर इस चरित्र को निभाना चाहते हैं।
विज्ञापन
ये 13 कॉमिक्स किरदार कभी नहीं भूल पाएंगे आप
2 of 13
ढब्बू जी को भी आबिद सुरती ने गढ़ा था। धर्मयुग पत्रिका के लिए स्ट्रिप के तौर पर शुरु की गई से कॉमिक्स श्रंखला बेहद हिट रही। काले कपड़े पहनने वाले ढब्बू जी हिंदी के पाठकों के लिए करीब वैसे ही रहे जैसे अंग्रेजी के पाठकों के लिए आरके लक्ष्मण का कॉमनमैन।
विज्ञापन
ये 13 कॉमिक्स किरदार कभी नहीं भूल पाएंगे आप
3 of 13
बिल्लू को मशहूर कार्टूनिस्ट प्राण ने गढ़ा था। बिल्लू उनकी सबसे शानदार रचनाओं में से एक है। बिल्लू बच्चों को निडर बनने की प्रेरणा देता नजर आता था। बाजार में बिल्लू का मुकाबला सुपरमैन और हीमैन जैसे योद्धाओं से भी था लेकिन हमेशा बिल्लू ब्वॉय नेक्स्ट डोर टाइप छवि के कारण ज्यादा लोकप्रिय रहा।
ये 13 कॉमिक्स किरदार कभी नहीं भूल पाएंगे आप
4 of 13
चाचा चौधरी और साबू कार्टूनिस्ट प्राण की सबसे मशहूर रचना हैं। इस कॉमिक्स से निकले राकेट कुत्ता, चाची, राका, गोबर सिंह जैसे किरदार अभी तक लोगों को याद हैं। चाचा चौधरी पर धारावाहिक भी बने और बॉलीवुड भी प्रमोशन के लिए अक्सर चाचा चौधरी का सहारा लेता है।
विज्ञापन
ये 13 कॉमिक्स किरदार कभी नहीं भूल पाएंगे आप
5 of 13
पिंकी के रचियता भी प्राण थे। सुपरहीरो वाली कॉमिक्स के दौर में पिंकी की सफलता कई मायनों में महत्वपूर्ण थी। लोगों को पिंकी भारतीय और अपने आस पास की लड़की जैसी लगती थी और यही इसकी सफलता का सबसे बड़ा कारण था।
विज्ञापन
ये 13 कॉमिक्स किरदार कभी नहीं भूल पाएंगे आप
6 of 13
श्रीमति जी को भी प्राण ने ही गढ़ा था। कहा जाता है कि प्राण की कॉमिक्स इंदिरा गांधी को भी पसंद थीं। एक घरेलू गृहिणी किसी कॉमिक्स की प्रमुख किरदार हो सकती है भला ये किसने सोचा था, लेकिन प्राण ने ऐसा करके दिखाया।
विज्ञापन
ये 13 कॉमिक्स किरदार कभी नहीं भूल पाएंगे आप
7 of 13
सर्कस में उसने अपने मां-बाप को खो दिया लेकिन एक दिन उसे पता चला कि ये सब एक साजिश थी। उसने अपना बदला लिया और इसके बाद वो उस रास्ते पर चल पड़ा जिसे इंसाफ का रास्ता कहा जाता है। अपने दिमाग और सर्कस में सीखी चीजों की बदौलत उसने खुद को कमांडो बना लिया और साथ ही बना ली कमांडो फोर्स।
ये 13 कॉमिक्स किरदार कभी नहीं भूल पाएंगे आप
8 of 13
नागराज को तो आप यकीनन जानते होंगे। नागराज राज कॉमिक्स का सबसे हिट कैरेक्टर है। नागराज की कहानी में कई पेंच हैं लेकिन उसके बारे में यही जानना सबसे जरूरी है कि वो अपराध का दुश्मन है और पूरी दुनिया से उसे खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
ये 13 कॉमिक्स किरदार कभी नहीं भूल पाएंगे आप
9 of 13
सूरज एक बॉडीबिल्डर है। अदरक चाचा के जिम में बड़ा हुआ सूरज लड़ाई की तरकीबन हर विधि जानता है। वो शरीफ है लेकिन रात के अंधेरे में उसका दूसरा चेहरा है जिसका नाम है डोगा। डोगा अपराध से नफरत करता है और उसे मिटा देना चाहता है। मुंबई की सड़कों पर रात को कुत्तों के साथ घूमने वाला डोगा अपराधियों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है।
ये 13 कॉमिक्स किरदार कभी नहीं भूल पाएंगे आप
10 of 13
हवलदार बहादुर मनोज कॉमिक्स के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक हैं। उनका तकिया कलाम है- हवालात में बंद करके सड़ा दूंगा। 80 के दशक में अंत और 90 के दशक की शुरुआत में हवलदार बहादुर काफी पढ़े जाते थे।
ये 13 कॉमिक्स किरदार कभी नहीं भूल पाएंगे आप
11 of 13
जासूस चक्रम और उनका कुत्ता चिरकुट अपराधियों के लिए काल से कम नहीं थे। किसी वक्त डीडी मेट्रो पर आने वाला राजा और रैंचो यदि आपको पसंद था तो यकीन मानिए जासूस चक्रम उससे इक्कीस ही था। मधु मुस्कान कॉमिक्स का पात्र चक्रम उस वक्त के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक था।
ये 13 कॉमिक्स किरदार कभी नहीं भूल पाएंगे आप
12 of 13
लोटपोट कॉमिक्स के मशहूर किरदार मोटू और पतलू इन दिनों टीवी पर भी दिखाई देते हैं। ये लोग छोटी मोटी जासूसी करके अपनी जिंदगी चलाते हैं और इनकी किस्मत से हमेशा बड़े अपराधी पकड़े जाते हैं।
राज कॉमिक्स के बांकेलाल को देश का हर वो युवा जानता है जो 80 के दशक में पैदा हुआ है। बांकेलाल राजा विक्रम सिंह का मंत्री है और उसे मारकर खुद राजा बनना चाहता है लेकिन अंत में कुछ ऐसा होता है कि वो खुद विक्रम सिंह की जान बचाता है और फिर विक्रम सिंह उसे शाबाशी देने के लिए उसे गले लगाता है।