बारिश के बीच रेलवे स्टेशन तिराहे के करीब स्थित दो मंजिला मकान ढह गया। हादसे की चपेट में आए परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबे 12 वर्षीय बालक (इनसेट में) को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाबी मिल गई। (अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती)
विज्ञापन
बारिश से गिरा घर, 4 मरे, 12 साल का बच्चा बचा
2 of 8
करीब सौ साल पुराने इस मकान का ताल्लुक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव संपत
उपाध्याय से है। हादसे की चपेट में आकर जान देने वालों में स्वतंत्रता
संग्राम सेनानी की पुत्र वधू शुभलता (60), शुभलता का बेटा दीपू उपाध्याय और
दीपू की बेटियां हर्षिता (15) और अंशिका (10) शामिल हैं।
विज्ञापन
बारिश से गिरा घर, 4 मरे, 12 साल का बच्चा बचा
3 of 8
रेलवे स्टेशन पर मकान ढहने और उसमें दबकर चार लोगों के मरने की सूचना से शहर के लोग स्तब्ध रह गए। जैसे-जैसे लोगों को घटना की जानकारी होती गई, वे घटना स्थल की ओर दौड़े चले आए। स्थानीय लोग पहले से ही मकान के ढहे हुए मकान के आसपास मौजूद थे।
बारिश से गिरा घर, 4 मरे, 12 साल का बच्चा बचा
4 of 8
खाना खाने के बाद सभी लोग रोज की तरह सोने चले गए। देर रात मकान का ऊपरी तल ध्वस्त हो गया, जिससे भूतल भी ढह गया। रेलवे स्टेशन तिराहे के नजदीक का वाकया होने से रात में ही तमाम लोग मदद के लिए सक्रिय हो गए।
विज्ञापन
बारिश से गिरा घर, 4 मरे, 12 साल का बच्चा बचा
5 of 8
मौत ने किसी को बोलने तक का अवसर नहीं दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी वीरेंद्र कुमार यादव, सीओ सिटी तनवीर अहमद खान ने घटना स्थल का मुआयना किया। सीओ (सिटी) तनवीर अहमद खान ने कहा कि वह एसपी से आग्रह करेंगे कि पुरानी और जर्जर बिल्डिंग में यदि कोई रहता है तो उन्हें वहां से कम से कम बरसात के समय तक तो हटा दिया जाए।
विज्ञापन
बारिश से गिरा घर, 4 मरे, 12 साल का बच्चा बचा
6 of 8
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन तिराहे पर मकान गिरने से हुए हादसे में पूरा परिवार खो चुके राहुल (12) ने अपने नन्हे हाथों से मूड़घाट स्थित शवदाह स्थल पर परिवार के लोगों की चिताओं को मुखाग्नि दी। इस मौके पर उसके रिश्तेदार और बड़ी संख्या में मौजूद शहर के लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
बारिश से गिरा घर, 4 मरे, 12 साल का बच्चा बचा
7 of 8
घटना की सूचना मिलकर पहुंची उसकी छोटी बुआ नमिता त्रिपाठी का रो-रो कर बुरा हाल था। अवकाश से लौटने के बाद शाम को एसपी अमित वर्मा ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। दक्षिण दरवाजा चौकी इंचार्ज सर्वेश राय ने बताया कि राहुल के मामा और फूफा दोनों ही उसे अपने पास रखने के इच्छुक है।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के झलकटिया निवासी राहुल के मामा दिनेश शुक्ल, कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया निवासी फूफा अखिलेश त्रिपाठी, एक अन्य फूफा के साथ ही कई अन्य रिश्तेदार और शहर के लोग मूड़घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल हुए।