फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की इस मस्जिद में है सोने का जखीरा, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 9
टीवी सीरियल कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन ने अलीगढ़ की जिस जामा मस्जिद को एशिया की सबसे अधिक सोने से लगी मस्जिद बताया था। उसकी सुरक्षा अल्लाह के भरोसे है। (रिपोर्ट: नासिर हुसैन, अमर उजाला अलीगढ़)
विज्ञापन

यूपी की इस मस्जिद में है सोने का जखीरा, देखिए तस्वीरें

2 of 9
मस्जिद कमेटी की मानें तो इसके गुंबद और मीनारों में लगा सोना खालिस है और इतना सोने का जखीरा एशिया की किसी और मस्जिद में नहीं लगा है। ऐसी सूरत में मस्जिद प्रबंधन अब इसका संरक्षण पुरातत्व विभाग के हवाले करना चाहता है।
विज्ञापन

यूपी की इस मस्जिद में है सोने का जखीरा, देखिए तस्वीरें

3 of 9
मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सचिव तस्दीक करते हुए कहते हैं कि सोने के पारखी मस्जिद में लगे सोने को आला दर्जे का बता चुके हैं।

यूपी की इस मस्जिद में है सोने का जखीरा, देखिए तस्वीरें

4 of 9
यह जामा मस्जिद ऊपरकोट में स्थित है। इसे हजरत नवाब साबत खां, मुगल तातार जंगे बहादुर ने बनवाया था। साबत खां गर्वनर भी रहे थे। मस्जिद निर्माण की शुरुआत 1714 मे हुई थी और यह 1741 में बनकर तैयार हुई।
विज्ञापन

यूपी की इस मस्जिद में है सोने का जखीरा, देखिए तस्वीरें

5 of 9
मस्जिद परिसर में एक बार में पांच हजार लोग नमाज अदा कर सकते हैं। ऐतिहासिक तथ्य नहीं है, पर बुजुर्ग बताते हैं कि ताजमहल बनाने वाले मुख्य इंजीनियर के पोते ने इसका निर्माण किया है।
विज्ञापन

यूपी की इस मस्जिद में है सोने का जखीरा, देखिए तस्वीरें

6 of 9
करीब आठ से दस फुट लंबी तीन मीनारें मुख्य गुंबद पर लगी हुई हैं। तीनों गुंबद के बराबर में बने एक-एक गुंबद पर छोटी छोटी तीन मीनारें और लगी हुई हैं। मस्जिद के गेट और चारों कोनों पर भी छोटी-छोटी मीनारें हैं। सभी सोने की बताई जाती हैं।
विज्ञापन

यूपी की इस मस्जिद में है सोने का जखीरा, देखिए तस्वीरें

7 of 9
जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सचिव मुहम्मद सूफियान बताते हैं कि एक साल पहले मस्जिद की सबसे छोटी मीनार की मरम्मत कराई गई थी। उस दौरान सोने को परखने के लिए दो अलग-अलग पारखियों से जांच कराई गई थी। उन्होंने सोना होने की बात पर मुहर लगाते हुए इसे आला किस्म का बताया था। कौन बनेगा करोड़पति में भी मस्जिद से जुड़ा सवाल पूछा गया था।

यूपी की इस मस्जिद में है सोने का जखीरा, देखिए तस्वीरें

8 of 9
मान्यता प्राप्त गाइड शम्शुद्दीन बताते हैं कि मस्जिद के गुंबद की बनावट इस तरह की है कि उस पर चढ़ना मुश्किल है। गुंबद पर शीप और खास तरह के रंगीन पत्थरों का लेप किया गया है जो इंसान को चढ़ने में विचलित करते हैं। ताजमहल और मस्जिद की कारीगरी में बहुत कुछ सामनताएं हैं।
विज्ञापन

यूपी की इस मस्जिद में है सोने का जखीरा, देखिए तस्वीरें

9 of 9
आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, आगरा के पुरातत्व अधीक्षक भुवन विक्रम का कहना है कि अगर ऐसा है तो हमारी एक टीम जाकर वहां जांच करेगी। किसी भी इमारत और मस्जिद को संरक्षित करने का एक नियम है। कमेटी चाहती है तो उस नियम का पालन करें। हम अपनी ओर से जरूरी कार्रवाई शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें