कहते हैं इस महिला ने चालीस साल के अंतराल में 69 बच्चों को जन्म दिया। लेकिन क्या ये मुमकिन है? जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
इस महिला ने 40 सालों में दिया '69 बच्चों ' को जन्म
2 of 7
क्या आप जानते हैं कि महिला के नाम इस दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का रिकॉर्ड है? बीबीसी के मुताबिक रूस के मॉस्को की एक मॉनेस्ट्री की रिपोर्ट बताती है कि वहां के एक किसान फिओडोर वासिलयेव की पत्नी ने अपनी जिंदगी में कुल 69 बच्चे पैदा किए। कहा जाता है कि इन सभी बच्चों में कुल 16 जुड़वा बच्चों के जोड़े थे। इस महिला ने कुल सात बार तीन-तीन बच्चे पैदा किए। चार बार चार-चार बच्चे पैदा किए और 27 बच्चे अलग।
विज्ञापन
इस महिला ने 40 सालों में दिया '69 बच्चों ' को जन्म
3 of 7
लेकिन इस बात की सच्चाई माना जाना काफी मुश्किल है। कहा जाता है साल 1725 से लेकर1765 के बीच इस महिला ने इतने बच्चों को जन्म किया। इस मामले में जॉन्स हॉपकिंस युनिवर्सिटी के डिविजन ऑफ रिप्रोडक्टिव साइंस एण्ड वुमन हेल्थ रीसर्च के डायरेक्टर जेम्स सेगार्स ने गहन अध्यन किया।
इस महिला ने 40 सालों में दिया '69 बच्चों ' को जन्म
4 of 7
उन्होंने बताया कि आम तौर पर एक लड़की का मासिक चक्र 15 सालों पर शुरू होता है। इस दौरान हर महीने उसकी ओवरीज में एक अंडा बनता है। ये चक्र 51 सालों पर बंद होने लगता है। उस फेज को हम मेनोपॉज नाम से भी जानते हैं।
विज्ञापन
इस महिला ने 40 सालों में दिया '69 बच्चों ' को जन्म
5 of 7
यह भी जान लेना ठीक होगा कि ज्यादातर महिलाओं का गर्भाशय 45 साल पर आते-आते कमजोर हो जाता है। वो जितने बच्चे पैदा करती जाती है उसके अंदर अगला बच्चा पैदा करने की क्षमता और अंडा की क्वालिटी दोनों कमजोर होती है।
विज्ञापन
इस महिला ने 40 सालों में दिया '69 बच्चों ' को जन्म
6 of 7
आज के जमाने में जब मेडिकल साइंस काफी आगे निकल चुकी है तो जाकर डॉक्टर कई गर्भवती महिलाओं की मौत के बढ़ते दर को रोकने में कामयाब हो पाई है। तो 17वीं शताब्दी में उस महिला ने इतने बच्चों को कैसे जन्म दिया होगा, ये मानना थोड़ा मुश्किल ही है। इसके अलावा ये भी बात ध्यान में रखने वाली है कि बच्चा पैदा करने की पीड़ा सबसे गंभीर और भयावह पीड़ाओं में से एक है। कोई महिला 69 बच्चे पैदा करती रहे, इस बात की सच्चाई मानना झूठ सा है।