नागपुर में आरएसएस की तरफ से दशहरा रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी पहुंचे हैं। कार्यक्रम में पहुंचे गडकरी और फडणवीस भी आरएसएस की पोशाक में ही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके आरएसएस के 90 साल पूरे होने पर सभी स्वयंसेवकों को बधाई दी है। इस मौके पर आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने मिलकर परेड भी की। आरएसएस की तरफ से हर साल दशहरा रैली का आयोजन किया जाता है।