भारत दुनियाभर में एक नई शक्ति के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। अपने सीमाओं की सुरक्षा और सेना को ताकतवर बनाने की दिशा में भारत कुछ फ्यूचर मिसाइल्स पर काम कर रहा है। तो आइए जानते हैं इन भविष्य के मिसाइलों के बारे में।
विज्ञापन
ये हैं 'सुपरपॉवर' भारत की 10 फ्यूचर मिसाइल, देखें तस्वीरें
2 of 11
भारत की डीआरडीओ और फ्रांस की एमबीडीए संस्था संयुक्त रूप से मैत्री मिसाइल प्रोग्राम पर काम कर रही है। जमीन से हवा में मार करने यह मिसाइल अपने लक्ष्य को सौ फीसदी खत्म कर देती है। यह फ्रांस की माइका और भारत की त्रिशूल मिसाइल के तकनीक को मिलाकर बनाया जा रहा है जिसकी मारक क्षमता 15 किमी तक होगी। इसके 2018 तक तैयार हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन
ये हैं 'सुपरपॉवर' भारत की 10 फ्यूचर मिसाइल, देखें तस्वीरें
3 of 11
अस्त्र मिसाइल एक अत्याधुनिक मिसाइल है जो हवा से हवा में मार करने में सक्षम है। इसे डीआडीओ बना रहा है। अस्त्र मिसाइल तकनीकी तौर पर अग्नि सीरीज के मिसाइलों के काफी जटील है। इसके निर्माण के बाद भारत अमेरिका, रूस, फ्रांस और इजराइल जैसे देशों की श्रेणी में खड़ा हो जाएगा।
ये हैं 'सुपरपॉवर' भारत की 10 फ्यूचर मिसाइल, देखें तस्वीरें
4 of 11
भारतीय नौसेना के लिए डीआडीओ कम दूरी की मारक क्षमता वाली सैम मिसाइल पर काम कर रहा है जिसकी रेंज 25-30 किमी होगी। इस मिसाइल को नौसेना के जहाजों से दागा जा सकता है जो अपने लक्ष्य को पलक झपकते ही खत्म कर सकती है।
विज्ञापन
ये हैं 'सुपरपॉवर' भारत की 10 फ्यूचर मिसाइल, देखें तस्वीरें
5 of 11
भारत ब्रम्होस मिसाइल के अगले संस्करण पर काम कर रहा है। इस हाइपर सोनिक मिसाइल की स्पीड 6 मैक के बराबर होगी। फिलहाल भारत के पास जो सुपर सोनिक ब्रह्मोस मिसाइल है उसकी स्पीड 1 मैक है। ब्रह्मोह 2 दुश्मन के परमाणु बंकरों और जैविक हथियारों के भण्डार को नष्ट करने में सक्षम होगा।
विज्ञापन
ये हैं 'सुपरपॉवर' भारत की 10 फ्यूचर मिसाइल, देखें तस्वीरें
6 of 11
भारत ए-सैट मिसाइल के निर्माण पर भी काम करेगा जो अंतरिक्ष में दुश्मन के सैटेलाइटों का खत्म करने में सक्षम होगा। अग्नि v की सफलता के बाद भारतीय वैज्ञानिकों को भरोसा है कि वह ऐसी मिसाइल का निर्माण कर सकेंगे। हालांकि, चीन इस मामले में भारत से आगे है। उसने 2007 में ही ऐसी मिसाइल बना ली थी।
विज्ञापन
ये हैं 'सुपरपॉवर' भारत की 10 फ्यूचर मिसाइल, देखें तस्वीरें
7 of 11
भारत एंटी रेडिएशन मिसाइल (एआरएम) पर काम कर रहा है जो दुश्मन के एडवांस वार्निंग सिस्टम को खत्म करने में सक्षम होगा। इस मिसाइल को एडवांस फाइटर प्लेन सुखोई एमकेआई-30 में आसानी से लगाया जा सकता है।
ये हैं 'सुपरपॉवर' भारत की 10 फ्यूचर मिसाइल, देखें तस्वीरें
8 of 11
निर्भय मिसाइल सबसोनिक क्रूज मिसाइल है जो 'फायर एंड फॉरगेट टेक्नोलॉजी' पर काम करता है जिसका मतलब है एक बार फायर करने के बाद भूल जाइए। इसका मतलब यह हुआ की यह अपने लक्ष्य को भेदकर ही मानेगा। इसका अंतिम परीक्षण चल रहा है जो 2016 तक पूरा हो जाएगा।
ये हैं 'सुपरपॉवर' भारत की 10 फ्यूचर मिसाइल, देखें तस्वीरें
9 of 11
डीआरडीओ अंतरमहाद्विपीय बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि VI पर काम कर रहा है जिसकी मारक क्षमता 8,000 से 10,000 किमी होगी। यह अपने पिछले संस्करणों से काफी उन्नत मिसाइल होगा। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इस मिसाइल की 2018 तक तैयार होने की संभावना है।
ये हैं 'सुपरपॉवर' भारत की 10 फ्यूचर मिसाइल, देखें तस्वीरें
10 of 11
डीआरडीओ भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए के-5 मिसाइलों के निर्माण पर काम कर रहा है। इसे पनडुब्बियों पर तैनात किया जाएगा जिसमें ठोस ईंधन का प्रयोग होगा। यह अपने साथ एक टन हथियार ले जाने में सक्षम है और इसकी मारक क्षमता 6,000 किमी होगी। इसे भारतीय पनडुब्बियों पर तैनात किया जाएगा।
ये हैं 'सुपरपॉवर' भारत की 10 फ्यूचर मिसाइल, देखें तस्वीरें
11 of 11
डीआरडीओ और इसरो संयुक्त रूप से लम्बी दूरी के हवा से हवा में मार करने वाले सुपरसोनिक मिसाइल एयरक्राफ्ट प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस एयरक्राफ्ट में हाइड्रोजन ईंधन का प्रयोग किया जाएगा जो ध्वनि की रफ्तार से 25 गुना तेजी से उड़ने में सक्षम होगा।