फरारी की नई कार है फरारी वी8 ओपन टॉप मॉडल, जो शून्य से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार महज 3 सेकेंड में हासिल कर सकती है। इस कार की अधिकतम रफ्तार 203 मील प्रति घंटे की हो सकती है, यानी लगभग 324 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड। ये कार इन दिनों चल रहे फ्रैंकफर्ट मोटर शो के दौरान प्रदर्शित की जा रही है।
विज्ञापन
फरारी का जलवा, 324 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड
2 of 6
यह 488 स्पाइडर कार मॉडल पिछले 458 स्पाइडर की तुलना में 23 फीसदी ज्यादा टॉर्शनल रिजिडिटी वाली है। टॉर्शनल रिजिडिटी का मतलब है तेज रफ्तार पर मुड़ते समय वाहन का स्टेबल रह पाना।
विज्ञापन
फरारी का जलवा, 324 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड
3 of 6
इस कार के इंजन की क्षमता 661 बीएचपी की है। 560 पाउंड फीट वाले टर्बो चार्जड वी8 इंजन वाली इस कार का वजन 1525 किलोग्राम है। यह कार 8.7 सेकेंड में 124 मील प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। इसका मतलब ये हुआ कि पिछली फरारी 458 स्पाइडर की तुलना में ये कार 12 प्रतिशत तेजी है।
फरारी का जलवा, 324 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड
4 of 6
इस कार को ढलान और मोडों पर चलाना कहीं ज्यादा आसान होगा। 458 स्पाइडर की तुलना में इस कार की छत को आसानी से हटाया जा सकता है। इलेक्ट्रानिकली इसकी छत को बटन दबाते ही हटाना संभव होगा।
विज्ञापन
फरारी का जलवा, 324 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड
5 of 6
एयरोडायनामिक्स के लिहाज से भी कार बेहतर है। इसमें अंडर बॉडी वोर्टेक्स जेनरेटर लगा हुआ है। इसको पूरी रफ्तार से चलाने पर ये आवाज भी खूब पैदा करेगी।
इस कार की कीमत की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन अमरीका में पिछली फरारी 458 स्पाइडर कार की कीमत 2.7 लाख डॉलर से शुरू होती है। ऐसे में 488 स्पाइड की कीमत इससे ज्यादा ही होगी। कार की कीमत चाहे ज्यादा है लेकिन फरारी की कार पैसा वसूल होती है।