प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत मुफ्त में खाता खुलवाने के लिए बृहस्पतिवार को ऐसी होड़ मची कि इलाहाबाद में स्टैनली रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मम्फोर्डगंज शाखा पर बवाल हो गया। पहले फार्म जमा कराने को लेकर दो युवक भिड़ गए। गोली तक चल गई।
विज्ञापन
मोदी योजना: खाता खुलवाने को लेकर चली गोली
2 of 7
छर्रे दो महिलाओं समेत तीन लोगों को लगे। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उन्हें एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मोदी योजना: खाता खुलवाने को लेकर चली गोली
3 of 7
पुलिस को मौके से ही एक बाइक भी मिली है। आशंका है कि हमलावर इसी से आए थे। शाखा प्रबंधक आरके साहू की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया गया।
मोदी योजना: खाता खुलवाने को लेकर चली गोली
4 of 7
झगड़ा दोपहर एक बजे के आसपास पहले फार्म जमा कराने को लेकर शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो युवकों में आगे आने को लेकर हाथापाई हुई थी। इसके बाद एक युवक चला गया और बाइक से अपने तीन साथियों के साथ लौटा। जिस युवक से झगड़ा हुआ था, उसे खींचकर बाहर निकालने के बाद लाठी-डंडों से पीटा गया। इस घटना से लाइन में लगी महिलाएं सहम गईं।
विज्ञापन
मोदी योजना: खाता खुलवाने को लेकर चली गोली
5 of 7
पुलिस के मुताबिक जान बचाने के लिए युवक बैंक की तरफ भागा तो हमलावरों में से एक ने उस पर गोली चला दी। छर्रे नया पुरा के रहने वाले बीए द्वितीय वर्ष के छात्र आकाश कुमार पाल (18) के बाएं कंधे, मम्फोर्डगंज की स्वीपर कालोनी के बदरीशी की बेटी जीनत जहां (22) के दाहिने हाथ और मम्फोर्डगंज की आरती राठौर के चेहरे पर लगे।
विज्ञापन
मोदी योजना: खाता खुलवाने को लेकर चली गोली
6 of 7
गोली चलते ही भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। टेंट का एक हिस्सा उखड़ गया और बैंक कर्मचारी भी फार्म लेकर भीतर भाग गए।