फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया-सूडान नहीं, जनाब ये हैं यूपी की तस्वीरें, 10 मौतें

विज्ञापन
1 of 7
इलाहाबाद के मांडा और कोरांव ब्लॉक के बार्डर से लगे दर्जन भर गांवों में सैकड़ों बच्चों की हालत कुछ ऐसी है कि पढ़कर आपका कलेजा कांप जाए। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद)
विज्ञापन

नाइजीरिया-सूडान नहीं, जनाब ये हैं यूपी की तस्वीरें, 10 मौतें

2 of 7
भूख और बदनसीबी के बीच जानलेवा बुखार ने बच्चों की जान लेना शुरू कर दिया हैं। इन गांवों में मरने वालों की संख्या दस के पार पहुंच गई है। गांवों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

नाइजीरिया-सूडान नहीं, जनाब ये हैं यूपी की तस्वीरें, 10 मौतें

3 of 7
मांडा और कोरांव ब्लॉक में धोखर, बढ़वारी कला, पचेड़ा, कुरहरा, बढ़वारी खुर्द, मिश्रपुर, लेड़ियारी सहित कई गांवों में जानलेवा बुखार ने हमला बोल दिया है। इनमें से ज्यादातर गांवों में रहने वाले बदहाल हैं। कहीं-कहीं तो दो वक्त की रोटी भी मयस्सर नहीं।

नाइजीरिया-सूडान नहीं, जनाब ये हैं यूपी की तस्वीरें, 10 मौतें

4 of 7
जानलेवा बुखार के कारण नीरज (सात वर्ष), अमरेश (चार वर्ष), पिंकी (तीन), रोशनी (तीन), रनिया (एक वर्ष), दीपांशु (एक वर्ष), दो साल की गीता, प्रियंका तीन वर्ष, अभय (तीन वर्ष), 12 दिन की बच्ची बेबी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

नाइजीरिया-सूडान नहीं, जनाब ये हैं यूपी की तस्वीरें, 10 मौतें

5 of 7
बुखार के कारण मांडा के हड़िया निवासी शैलेंद्र मिश्र की भी बुखार के कारण जान चली गई। बढ़वारी कला के रमाशंकर पांडेय की भी मौत हो गई। बुखार के कारण बढ़ी मौतों की संख्या और तेजी से फैलते इसके प्रभाव ने गांवों में आतंक मचा दिया है। तमाम लोग घर-बार छोड़कर वहां से जाने लगे हैं।
विज्ञापन

नाइजीरिया-सूडान नहीं, जनाब ये हैं यूपी की तस्वीरें, 10 मौतें

6 of 7
अब तक जिला प्रशासन की तरफ से कोई भी अफसर इन गांवों में झांकने तक नहीं पहुंचा। मुसीबतों से घिरे ग्रामीणों को जब कोई मदद नहीं मिली रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाइजीरिया-सूडान नहीं, जनाब ये हैं यूपी की तस्वीरें, 10 मौतें

7 of 7
हालांकि बृहस्पतिवार को मांडा सीएचसी की टीम मौके पर पहुंची। बच्चों और महिलाओं के खून की भी जांच की गई। दवाएं बांटी गई लेकिन डॉक्टरों के पास गांव वालों के इस सवाल का कोई जवाब नहीं था कि आखिर वहां क्या हो रहा है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें