फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ धर कैसे बना आईएस का आतंकी, पूरी कहानी

विज्ञापन
1 of 14
भारतीय मूल का सिद्घार्थ धर आईएसआईएस का नया 'जेहादी जॉन’ हो सकता है। 32 वर्षीय सिद्धार्थ धर मुस्लिम धर्म स्वीकार कर फिलहाल अबू रूमेसाह के नाम से जाना जाता है। आईएसआईएस के नये वीडियो में वह ब्रिटेन पर हमले की धमकी दे रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

सिद्धार्थ धर कैसे बना आईएस का आतंकी, पूरी कहानी

2 of 14
अरब मूल का ब्रिटिश मुसलमान मोहम्‍मद एमवाजी 'जेहादी जॉन' के रूप में मशहूर था, हालांकि नवंबर 2015 में अमेरिकी मीडिया ने दावा किया वह ड्रोन हमले में सीरिया के शहर अल रक्काह में मारा गया। एमवाजी को ब्रिटिश मीडिया ने 'जेहादी जॉन' नाम दिया‌ था। ब्रिटिश मीडिया ने‌ ही सिद्घार्थ धर का नया 'जेहादी जॉन' करार दिया है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ धर कैसे बना आईएस का आतंकी, पूरी कहानी

3 of 14
सिद्घार्थ धर का जन्म लंदन में हिंदू परिवार में हुआ था, हालांकि 10 वर्ष पूर्व उसने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया। कई सूत्रों ने ये भी दावा किया है कि उसने 2014 में इस्लाम धर्म स्वीकार किया। वह ब्रिटेन में अपनी पत्नी आयशा और चार बच्चों के साथ रहता था। माना जा रहा है कि सिद्घार्थ धर को आतंकी ओर धकेलने में आयशा की अहम भूमिका रही।

सिद्धार्थ धर कैसे बना आईएस का आतंकी, पूरी कहानी

4 of 14
लंदन में वह किराए पर बाउंसी कैसल (महल जैसा दिखने वाला हवा भरा एक खिलौना जिस पर बच्चे उछल कर खेलते हैं) देने का व्यापार करता था। इस्लाम स्वीकार के करने के चंद दिनों बाद ही वह कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन अल मुहाजिरोन से जुड़ गया। वह ब्रिटेन में शरीयत कानून लागू करने का हिमायती है। अल मुहाजिरोन का सदस्य होने के चलते उसे सितंबर, 2014 में एक अन्य अतिवादी प्रचारक अंजेम चौधरी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

सिद्धार्थ धर कैसे बना आईएस का आतंकी, पूरी कहानी

5 of 14
हालांकि उसे कुछ ही दिनों बाद ही जमानत मिल गई, जिसके बाद जमानत वह अपने परिवार के साथ सीरिया भाग गया। लंदन में रहते हुए वह विरोध प्रदर्शनों में भी सक्रिय रहा। वह दोस्तों के बीच 'सिद' के नाम से मशहूर था। उसे शराब और संगीत का शौक है। निर्वाण और ‌लिंकिन पार्क उसके पंसदीदा बैंड रहे। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार सिद्घार्थ धर डेंटिस्ट बनना चाहता था।
विज्ञापन

सिद्धार्थ धर कैसे बना आईएस का आतंकी, पूरी कहानी

6 of 14
डेलीमेल को दिए एक इंटरव्यू में सिद्घार्थ धर के परिजनों ने बताया कि 16 वर्ष की उम्र में ही उसके पिता की मौत हो गई, जिसकी वजह से उसे स्कूल छोड़ना पड़ा। और बाद में वह सेल्समैन बन गया। 20 या 21 साल की उम्र में वह इस्लाम धर्म स्वीकार कर चुका था।
विज्ञापन

सिद्धार्थ धर कैसे बना आईएस का आतंकी, पूरी कहानी

7 of 14
उसने आयशा तारीक नाम की युवती से विवाह किया। डेलीमेल के मुताबिक, दोनों के पांच बच्चे हैं, हालांकि कई सूत्रों का दावा है कि उनके चार बच्चे हैं।

सिद्धार्थ धर कैसे बना आईएस का आतंकी, पूरी कहानी

8 of 14
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन में रहते हुए उसने अमेर‌िका, इजरायल, अरब शासकों और इस्लाम विरोधी मुद्दों के हुए विरोध में प्रदर्शनों का नेतृत्व किया, जिसके चलते वह देखते ही देखते कट्टरपंथी मुस्लिमों के बीच लोकप्रिय हो गया।

सिद्धार्थ धर कैसे बना आईएस का आतंकी, पूरी कहानी

9 of 14
वह जुमे की नमाज के बाद मस्जिदों के बाहर खड़े होकर अल मुहाजिरोन का प्रचार प्रसार भी किया करता था। ब्रिटेन से फरार होने से पहले उसने बीबीसी और सीबीएस जैसे मीडिया संस्‍थानों को दिए साक्षात्कारों में खुलकर अपने कट्टरपंथी विचार प्रकट किए थे।

सिद्धार्थ धर कैसे बना आईएस का आतंकी, पूरी कहानी

10 of 14
बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में उसने कहा था, ''नब्‍बे सालों से दुनिया में खलीफा का शासन नहीं है। कुरान के कई नियमों को पालन नहीं हो रहा है। मुसलमान के रूप में मेरी इच्छा है कि यूके में शरिया का कानून लागू हो। वो लोकतंत्र से बहुत बेहतर है। मैं एक मुसलमान के रूप में ब्रिटिश मुल्यों के अपने अनुरूप नहीं पाता। मैं पहले एक मुस्लिम हूं और बाद में एक मुस्‍लिम हूं और अंत में भी एक मुस्लिम हूं।''

सिद्धार्थ धर कैसे बना आईएस का आतंकी, पूरी कहानी

11 of 14
2014 में गिरफ्तारी के बाद जमानत पाते ही सिद्घार्थ धर सीरिया भाग गया और आईएसआईएस में शामिल हो गया। उसने ट्विटर पर अपनी फोटो पोस्ट कर सीरिया पहुंचने की घोषणा की ‌थी, जिसके बाद से वह एकांउट बंद कर दिया गया। उसने जो फोटो पोस्ट की थी, उसमें एक हाथ में रायफल ‌‌लिए हुए था, जबकि दूसरे हाथ में अपने नवजात शिशु को।

सिद्धार्थ धर कैसे बना आईएस का आतंकी, पूरी कहानी

12 of 14
धर की मां और बहन को रविवार को आईएस द्वारा जारी वीडियो दिखाया गया। सिद्धार्थ धर की मां सोबिता धर का कहना है कि मैने वीडियो की आवाज सुनीं लेकिन मैं नहीं जानती, मैं निश्चित नहीं हूं की वह मेरे बेटे की ही आवाज है। उसकी बहन कोनिका धर का कहना है कि आवाज मेरे भाई के आवाज से कुछ मेल खा रही है लेकिन पूरी तरह आश्वस्त नहीं हो पा रही हूं।

सिद्धार्थ धर कैसे बना आईएस का आतंकी, पूरी कहानी

13 of 14
धर के एक बिजनेस पार्टनर ने बीबीसी को बताया कि वीडियो में जो आवाज है निसंदेह धर की है। पूर्वी लंदन में धर के एक पूर्व पड़ोसी का कहना है कि धर की पत्नी धर्म के प्रति बहुत समर्पित थी और उसने ही उसे कट्टरता के रास्ते पर लाया।
विज्ञापन

सिद्धार्थ धर कैसे बना आईएस का आतंकी, पूरी कहानी

14 of 14
सभी तस्वीरें सोशल मीडिया और विभिन्न वेबसाइट से ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें