तड़के सुबह जब पूरा देश चैन की नींद सो रहा था तब पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.7 मापी गई और इसका केंद्र मणिपुर के तमेललॉन्ग जिले में स्थित था। भूकंप की वजह से अब तक छह की मौत और 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
फिर डोली धरती, दहल उठा पूर्वोत्तर भारत, तस्वीरें
2 of 8
इस भूकंप ने पूरे पूर्वोत्तर भारत के साथ कुल 11 राज्यों को हिलाकर रख दिया। इसकी वजह से कई इमारतें धराशायी हो गईं जिसकी वजह से कुछ लोगों की मौत और कई लोग घायल भी हुए। तस्वीरों में देखिए इस भयावह मंजर की स्थिति।
विज्ञापन
फिर डोली धरती, दहल उठा पूर्वोत्तर भारत, तस्वीरें
3 of 8
सोमवार तड़के सुबह 4:35 बजे जैसे ही भूकंप के तेज झटके शुरू हुए लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। भूकंप के डर से लोग सड़क पर ही सारी रात गुजारी।
फिर डोली धरती, दहल उठा पूर्वोत्तर भारत, तस्वीरें
4 of 8
भूकंप का केंद्र जमीन के महज 17 किमी नीचे था जिसकी वजह से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए और लोगों का आगाह करने लगे।
विज्ञापन
फिर डोली धरती, दहल उठा पूर्वोत्तर भारत, तस्वीरें
5 of 8
भूकंप के झटके असम, बिहार, मणिपुर, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, समेत पूर्वोत्तर भारत में महसूस किए गए। इस भूकंप का असर इंफाल से लेकर बांग्लादेश तक है।
विज्ञापन
फिर डोली धरती, दहल उठा पूर्वोत्तर भारत, तस्वीरें
6 of 8
भूकंप की वजह से कई मकान गिर गए। इंफाल में एक मकान की ढही हुई दीवार।
विज्ञापन
फिर डोली धरती, दहल उठा पूर्वोत्तर भारत, तस्वीरें
7 of 8
भारत में पीछले तीन महीनों के भीतर तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं और ऐसा पहली बार है जब भूकंप का केंद्र भारत में ही स्थित था।