कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक हिस्ट्रीशीटर का शव उसके घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। परिवार वालों ने पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगाया। गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर संभल- मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर
2 of 10
एसडीएम, एसपी भी मौके पर पहुंच गए। कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर लोगों ने जाम खोला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने में हेड मोहर्रिर समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर
3 of 10
दो घंटे तक लगे जाम की वजह से यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ी। डीएम एनकेएस चौहान ने मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। घटना एसडीएम कार्यालय के सामने शहजादी सराय मोहल्ले की है।
घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर
4 of 10
कल्याण सैनी का पुत्र प्रताप सैनी पुलिस के रिकार्ड में हिस्ट्रीशीटर था। उसका शव रविवार की सुबह चार बजे अपने ही घर के कमरे में पड़ा मिला। प्रताप सैनी की पत्नी पिंकी ने सबसे पहले शव को देखा तो उसकी चीख निकल गई। पिंकी के मुताबिक प्रताप सैनी के हाथ व पैर कपड़े से बंध थे।
विज्ञापन
घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर
5 of 10
प्रताप सैनी के पिता कल्याण सैनी ने बताया कि शनिवार की शाम पांच बजे प्रताप सैनी को कोतवाली पुलिस के दो सिपाही अपने साथ ले गए थे। रात सात बजे परिवार वाले प्रताप सैनी से कोतवाली में मिलकर भी आए थे। प्रताप के परिवार वालों ने पुलिस पर हत्या करके रात को शव घर के कमरे में डालने का आरोप लगाया। मौत की खबर सुनकर मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर
6 of 10
रविवार की सुबह करीब 8.30 बजे शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ अफसर अब्बास जैदी व एसडीएम जेबी सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन
घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर
7 of 10
जाम खुलवाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की लोगों से नोकझोंक हुई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। दो घंटे तक जाम लगा रहा।
घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर
8 of 10
कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम अधिकारियों ने किसी तरह जाम खुलवाया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर
9 of 10
इसके बाद एसपी अतुल सक्सेना ने कोतवाली पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से खुद पूछताछ की। जिसमें उन्होंने पाया कि कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी अजयपाल ने प्रताप सैनी की लिखा पढ़ी नहीं की थी और न ही उसे हवालात में बंद कराया था।
घर में पंखे से लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, बंधे हुए थे हाथ पैर
10 of 10
वहीं पहरे की ड्यूटी कर रहे राजपाल की भी लापरवाही रही, क्योंकि उसने प्रताप सैनी पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके अलावा हेड मोहर्रिर भूपिंदर सिंह की भी लापरवाही सामने आई। एसपी अतुल सक्सेना ने तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।