रोज सुबह कम से कम पांच तुलसी के पत्ते लीजिए, इनमें ऐसे प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं जो गले और फेपड़ों को साफ रखने में मदद करते हैं। तुलसी के पत्ते आपकी प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
रोग-प्रतिरोधक क्षमता को झट से बढ़ा देंगे ये नुस्खे
2 of 9
ज्यादातर जगहों पर गिलोय के पौधे मिल जाते हैं। गिलोय की एक फुट लंबे तने को तुलसी के 5-6 पत्तों के साथ पानी में करीब आधा घंटा तक उबालिए। अब इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक, काला नमक और मिश्री मिलाइए। हल्के गर्म घोल आप पी सकते हैं। अगर गिलोय का पौधा न मिले तो आप बाजार से गिलोय का पाउडर लेकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
रोग-प्रतिरोधक क्षमता को झट से बढ़ा देंगे ये नुस्खे
3 of 9
इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए टेबलेट के आकार कपूर का टुकड़ा पानी के साथ लिया जा सकता है। ध्यान रहे कि कपूर महीने में एक या दो बार ही लेना चाहिए। बच्चों के केले या आलू में मिलाकर देने चाहिए। ताकि उन्हें इसके लेने में कठिनाई न हो।
रोग-प्रतिरोधक क्षमता को झट से बढ़ा देंगे ये नुस्खे
4 of 9
जो लोग लहसुन खा सकते है उन्हें सुबह हल्के गर्म पानी के साथ लहसुन की दो फलियां निगलना चाहिए। ये इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर होता है।
विज्ञापन
रोग-प्रतिरोधक क्षमता को झट से बढ़ा देंगे ये नुस्खे
5 of 9
इम्युनिटी के लिए रात को सोने से पहले हल्दी के साथ हल्का गर्म दूध पीना अच्छा होता है। इसे रोज इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
रोग-प्रतिरोधक क्षमता को झट से बढ़ा देंगे ये नुस्खे
6 of 9
ऐलोवेरा का पौधा भी लगभग हर जगह मिल जाता है। इसके मोटे पत्तो से एक चम्मच गूदे को निकालकर पानी के साथ लेना चाहिए। इससे त्वाचा और गठजोड़ संबंधी बीमारियां तो ठीक होती ही हैं साथ ही साथ ये आपकी रोगों से लड़ने वाली प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ा देता है।
विज्ञापन
रोग-प्रतिरोधक क्षमता को झट से बढ़ा देंगे ये नुस्खे
7 of 9
अपनी दिनचर्या में प्राणायाम को शामिल करना लाभदायक होगा। इसे आप किसी एक्सपर्ट के सलाह के अनुसार करिए। रोज सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाना भी अच्छा है। अगर आप प्राणायाम के लिए थोड़ा समय ही निकाल पाते हैं तो भी ये आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर होगा।
रोग-प्रतिरोधक क्षमता को झट से बढ़ा देंगे ये नुस्खे
8 of 9
बिटामिन C से भरपूर फलों को लीजिए या आमला जूस को ले सकते हैं। आजकल बाजारों में उपलब्ध पैक्ड आमला जूस भी लिया जा सकता है। इसमें प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की गजब की ताकत होती है।
रोग-प्रतिरोधक क्षमता को झट से बढ़ा देंगे ये नुस्खे
9 of 9
रोज खाना खाने से पहले हाथों को साबुन और गर्म पानी से अच्छे से धोएं। अगर बाहर कहीं से या पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करके आए हैं तो हाथों जरूर धोएं। इसके अलावा जहां भी आपको लगता है कि आपको हाथ धोने की जरूरत है तो इसको नजरअंदाज मत करिए। आप अपने साथ एल्कोहल बेस्ड हैंड क्लीनर हमेशा अपने पास रख सकते हैं।