ग्वालियर में सेना की भर्ती रैली में शामिल होने पहुंचे हजारों युवकों की भीड़ अव्यवस्थाओं पर भड़क उठीं। बेकाबू भीड़ ने भर्ती स्थल के अलावा बाजार, रेलवे स्टेशन, माल गोदाम पर जमकर उत्पात मचाया। पुलिस और सेना के जवानों पर पथराव किया।
विज्ञापन
तस्वीरें: सेना भर्ती के दौरान जमकर बवाल, 25 घायल
2 of 12
एक दर्जन वाहन फूंक दिए, स्टेशन, मालगोदाम, एटीएम और दुकानों पर तोड़ फोड़ के बाद लूटपाट की। मीडिया कर्मियों के साथ भी मारपीट की। इनको काबू में करने के लिए पुलिस ने पहले लाठी चार्ज किया, उसके बाद आंसु गैस छोड़ी, हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन
तस्वीरें: सेना भर्ती के दौरान जमकर बवाल, 25 घायल
3 of 12
घटना में 25 से अधिक लोग घायल हुए है। बवाल के बाद भर्ती रैली को स्थगित कर दिया। भर्ती से वापस लौटते समय भी शताब्दी समेत कई ट्रेनों पर पथराव किया गया। बुधवार को मेला मैदान में सेना की भर्ती में शामिल होने के लिए ग्वालियर के अलावा दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, सागर, दमोह, पन्ना आदि जिलों से भी युवक पहुंचे थे।
तस्वीरें: सेना भर्ती के दौरान जमकर बवाल, 25 घायल
4 of 12
सेना के अधिकारियों को इसमें करीब हजार युवाओं के आने का अनुमान था, लेकिन 25 हजार पहुंच गए। इससे भर्ती व्यवस्था चरमरा गई, सुबह कुछ लड़कों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर निकालने पर बवाल शुरू हुआ। बाहर निकाले गए युवकों और उनके साथियों ने तोड़फोड़ कर वाहनों में आग लगा दी।
विज्ञापन
तस्वीरें: सेना भर्ती के दौरान जमकर बवाल, 25 घायल
5 of 12
उपद्रवियों के गुस्से का शिकार मौके पर पहुंचे पत्रकार भी बने। भर्ती स्थल पर एक जीप, एंबुलेंस, कार व बस सहित एक दर्जन अन्य वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। इसके बाद इनकी बेकाबू भीड़ शहर में निकल पड़ी।
विज्ञापन
तस्वीरें: सेना भर्ती के दौरान जमकर बवाल, 25 घायल
6 of 12
सनसिटी, गोला का मंदिर सहित कई क्षेत्रों में उत्पात मचाया, यहां से गुजर रही एंबुलेंस सहित एक महाविद्यालय के गेट को तोड़ दिया। हंगामे के बाद गोला का मंदिर से लेकर स्टेशन बजरिया के सभी दुकानें बंद करवा दी गई।
विज्ञापन
तस्वीरें: सेना भर्ती के दौरान जमकर बवाल, 25 घायल
7 of 12
बवाल की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मेला मैदान भेजा गया। पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर उन्हें दौड़ा लिया। लाठी चार्ज के जवाब में बवाल कर रहे युवकों ने पुलिस पर पथराव किया, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी और हवाई फायरिंग कर स्थिति को काबू में पाया।
तस्वीरें: सेना भर्ती के दौरान जमकर बवाल, 25 घायल
8 of 12
लाठीचार्ज के बाद भागती भीड़ ने बस स्टेंड व रेलवे स्टेंड पर भी तोड़फोड़ की। माल गोदाम में रखे सामान को लूट लिया। एमआईटीएस कालेज के गेट, एटीएम कक्ष को तोड़ दिया और मशीन उखाड़ कर कैश लूट लिया।
तस्वीरें: सेना भर्ती के दौरान जमकर बवाल, 25 घायल
9 of 12
नजदीक के रेलवे स्टेशन बिरलानगर पर भी पथराव किया गया। वापस लौटते समय कुछ युवकों ने मुरैना में केरला एक्सप्रेस और नई दिल्ली से भोपाल जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पर भी पथराव किया। इसमें इन ट्रेनों के कुछ कोचों के कांच क्षतिग्रस्त हो गए।
तस्वीरें: सेना भर्ती के दौरान जमकर बवाल, 25 घायल
10 of 12
बवाल के बाद सेना के अधिकारियों, कलेक्टर पी, नरहरि, एसएसपी संतोष कुमार ने आपस में वार्ता के बाद भर्ती रैली को स्थगित कर दिया। कलेक्टर ने बताया कि आस-पास के जिलों से बसें मंगाकर सभी को वापस भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है। घायलों को जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं।
तस्वीरें: सेना भर्ती के दौरान जमकर बवाल, 25 घायल
11 of 12
इस घटना में पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन, सीएसपी विवेक अग्रवाल, डीबीएस भदौरिया, वीरेंद्र रघुवंशी, टीआई गोला का मंदिर अजीत सिंह चौहान सहित तीन उपनिरीक्षक व आधा दर्जन सिपाही भी चोटिल हुए हैं। इसके अलावा गोला का मंदिर, इंद्रमणि नगर में रहने वाले लोग भी उपद्रवी युवाओं द्वारा किए गए पथराव में घायल हुए हैं।
उपद्रवी युवाओं ने भर्ती रैली में हुए उपद्रव का कवरेज करने आए मीडिया कर्मियों को भी जमकर मारा-पीटा, उनके वाहन जला दिए। सबसे पहले घटना का कवरेज करने पहुंचे अमर उजाला के छायाकार महेश झा इनके शिकार बने, महेश झा का स्कूटर छीनकर हंगामा करने वाले युवक ले भागे। बाद में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने फोर्स भेजकर स्कूटर बरामद कराया, उनको बुरी तरह मारा-पीटा भी किया। प्रेस छायाकार रवि उपाध्याय, संतोष गुप्ता ओर एक अन्य के वाहन छीनकर उनको आग के हवाले कर दिया गया। वहीं छायाकार राकेश वर्मा व रवि उपाध्याय को लाठियों से बुरी तरह मारा-पीटा गया।