फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जगह ऐसी, जहां गुफाओं में रहते हैं लोग

विज्ञापन
1 of 16
अफ़ग़ानिस्तान का बामियान सूबा छठी सदी में बनाई गई बुद्ध की आदमक़द मूर्तियों के लिए मशहूर है। 4 साल पहले तालिबान ने इसे बमों से तबाह कर दिया था, मगर पूरी तरह नेस्तनाबूद नहीं कर पाए।
विज्ञापन

एक जगह ऐसी, जहां गुफाओं में रहते हैं लोग

2 of 16
जिन शिल्पकारों ने चट्टानें काटकर इन मूर्तियों को गढ़ा था, उन्होंने बामियान घाटी में कई गुफ़ाएं भी बनाईं थी।
विज्ञापन

एक जगह ऐसी, जहां गुफाओं में रहते हैं लोग

3 of 16
रमज़ान और उनकी पत्नी जोहरा पिछले आठ साल से ऐसी ही एक गुफ़ा में रह रहे हैं।

एक जगह ऐसी, जहां गुफाओं में रहते हैं लोग

4 of 16
उनका बेटा और दो लड़कियां इसी गुफ़ा में पैदा हुए. दूसरे स्थानीय बच्चों की तरह वह भी स्कूल नहीं जाते।
विज्ञापन

एक जगह ऐसी, जहां गुफाओं में रहते हैं लोग

5 of 16
जब तालिबान ने 1990 के दशक में बामियान पर क़ब्ज़ा किया, तो इन गुफ़ाओं में रहने वाले ज्यादातर लोग बेघर हो गए थे।
विज्ञापन

एक जगह ऐसी, जहां गुफाओं में रहते हैं लोग

6 of 16
रमज़ान और उनकी पत्नी जोहरा पिछले आठ साल से ऐसी ही एक गुफ़ा में रह रहे हैं। उनका बेटा और दो लड़कियां इसी गुफ़ा में पैदा हुए। दूसरे स्थानीय बच्चों की तरह वह भी स्कूल नहीं जाते।
विज्ञापन

एक जगह ऐसी, जहां गुफाओं में रहते हैं लोग

7 of 16
मज़ान का कहना है कि यहां पढ़ा-लिखा आदमी बनने की कोई उम्मीद नहीं है। आसपास कोई स्कूल नहीं है और सख्त ग़रीबी और पिछड़ेपन के कारण लोग अपने बच्चों को काम पर लगा देते हैं।

एक जगह ऐसी, जहां गुफाओं में रहते हैं लोग

8 of 16
तब यहां रहने वाली ज्यादातर आबादी का संबंध शिया हज़ारा बिरादरी से था। इसीलिए उनके घरों को सुन्नी कट्टरपंथियों ने आग के हवाले कर दिया था। जब लोग लौटे तो उन्हें कहीं जाने का रास्ता नज़र नहीं आया।

एक जगह ऐसी, जहां गुफाओं में रहते हैं लोग

9 of 16
47 बरस की हलीमा की ज़िंदगी भी पूरी तरह बदल गई जब तालिबान ने उनके पति को मार डाला। वह एक कमरे वाली गुफ़ा में अपने बेटे, बहू और तीन पोते-पोतियों के साथ रहती हैं।

एक जगह ऐसी, जहां गुफाओं में रहते हैं लोग

10 of 16
गुफ़ा की दीवार पर उनके परिवार की तस्वीर लगी है और फ़र्श पर कालीन बिछा है। वह कहती हैं,"यहां जीवन कभी भी आसान नहीं था।"

एक जगह ऐसी, जहां गुफाओं में रहते हैं लोग

11 of 16
कुछ साल पहले स्थानीय अधिकारियों ने वहां के निवासियों को प्लॉट देकर गुफ़ाओं से निकालकर दूसरी जगह बसाने की कोशिश की थी, पर ऐसा नहीं हो पाया।

एक जगह ऐसी, जहां गुफाओं में रहते हैं लोग

12 of 16
बामियान के गवर्नर गुलाम अली वेहदत कहते हैं, "ये गुफ़ाएं हमारी विरासत हैं। इन्हें खाली किया जाना चाहिए। इनका संरक्षण होना चाहिए और सैलानियों के लिए इन्हें खोल दिया जाना चाहिए।"

एक जगह ऐसी, जहां गुफाओं में रहते हैं लोग

13 of 16
अब अली वेहदत को अफ़ग़ान सरकार से मदद की दरकार है कि वे लोगों को बसाने करने के लिए कोई योजना बनाए।

एक जगह ऐसी, जहां गुफाओं में रहते हैं लोग

14 of 16
लेकिन बामियान में सिर्फ़ गुफ़ा में रहने वाले लोगों की ही अकेली समस्या नहीं है. जब तालिबान ने बुद्ध की विशाल मूर्ति को गोला बारूद से तबाह किया था तो इन चट्टानों में दरारें पड़ गई थीं.

एक जगह ऐसी, जहां गुफाओं में रहते हैं लोग

15 of 16
काबुल में यूनेस्को के लिए काम कर रही सारा नौशादी ने बीबीसी को बताया, "हम बामियान की बड़ी मूर्तियों पर काम कर रहे हैं. इसमें दो साल लगेंगे.'

विज्ञापन

एक जगह ऐसी, जहां गुफाओं में रहते हैं लोग

16 of 16
बामियान को 2015 के लिए दक्षिण एशिया की सांस्कृतिक राजधानी चुना गया है. अफ़ग़ानिस्तान में कई लोगों को उम्मीद है कि बामियान को पहले की स्थिति में वापस लाया जा सकता है और देसी-विदेशी सैलानियों को बुलाया जा सकता है।

बामियान में कई लोगों का मानना है कि सरकार को आखिर गुफ़ाओं में रहने वालों के लिए कोई दूसरी जगह की खोज करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें