'बसंती' नहीं, पैसों के लिए टॉवर पर चढ़ा बलमा
Sun, 26 Oct 2014 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
फिल्म वाला बीरू बसंती के लिए टंकी पर चढ़ा था लेकिन आज बलमा किसी लड़की के लिए नहीं बल्कि इंसाफ के लिए टॉवर पर चढ़ा है।(सभी फोटोः अलीगढ़ ब्यूरो)
'बसंती' नहीं, पैसों के लिए टॉवर पर चढ़ा बलमा
अलीगढ़ के महफूज नगर में सुबह-सुबह महज पांच हजार रुपये के लिए मजदूर युवक अंतर्राज्यीय हाईटेंशन विद्युत लाइन के टॉवर पर चढ़ गया।
'बसंती' नहीं, पैसों के लिए टॉवर पर चढ़ा बलमा
उसे देख लोगों की सांसें अटक गईं और खबर पर पुलिस भी दौड़ी चली आई।
'बसंती' नहीं, पैसों के लिए टॉवर पर चढ़ा बलमा
करीब ढाई घंटे तक पुलिस उससे उतरने के लिए मिन्नत करती रही। मगर वह लाइन पकड़कर आत्महत्या की धमकी देता रहा।
'बसंती' नहीं, पैसों के लिए टॉवर पर चढ़ा बलमा
बाद में मजदूर युवक अपने बेटे की पुकार पर ही नीचे उतरा और लोगों ने राहत की सांस ली।
'बसंती' नहीं, पैसों के लिए टॉवर पर चढ़ा बलमा
ठेकेदार इस्लाम पर बलमा का आरोप है कि उसका 5 हजार रुपया बकाया है और वह दे नहीं रहा। इसे लेकर वह पुलिस चौकी पर गया था, लेकिन वहां मदद की बजाय पुलिस की धमकी मिली थी।