जब मोदी ने देखा कैमरे की नजर से, तस्वीरें
Sat, 25 Oct 2014 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
दिवाली मिलन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बीजेपी मुख्यालय में वरिष्ठ संपादकों और पत्रकारों से मुलाकात की।
जब मोदी ने देखा कैमरे की नजर से, तस्वीरें
इस मौके पर पीएम ने अपने पुराने दिनों को याद किया और कहा कि कुछ वर्ष पूर्व आप लोगों से हमारा बड़ा गहरा नाता था।
जब मोदी ने देखा कैमरे की नजर से, तस्वीरें
उन्होंने कहा कि मैं भी आप लोगों के लिए यहां कुर्सियां लगाया करता था।
जब मोदी ने देखा कैमरे की नजर से, तस्वीरें
उन्होंने कहा कि उस समय का माहौल कुछ और था.. और गुजरात में भी ये सिलसिला चलता रहा।
जब मोदी ने देखा कैमरे की नजर से, तस्वीरें
उन्होंने कहा कि दिवाली से गुजरात में नव वर्ष भी शुरू होता है, वहां दिवाली का पर्व 4-5 दिन का होता है।
जब मोदी ने देखा कैमरे की नजर से, तस्वीरें
मोदी ने कहा कि आज भाई दूज भी है जिसकी आप सभी को शुभकामनाएं।
जब मोदी ने देखा कैमरे की नजर से, तस्वीरें
स्वच्छता पर मीडिया की व्यापक पहल की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि आज मीडिया में स्वच्छता की व्यापक चर्चा हो रही है।
जब मोदी ने देखा कैमरे की नजर से, तस्वीरें
उन्होंने कहा कि जो लेखक दशकों से कॉलम लिख रहे हैं वह भी पहली बार स्वच्छता पर लिख रहे हैं।
जब मोदी ने देखा कैमरे की नजर से, तस्वीरें
मोदी ने कहा लेखकों ने अब अपनी कलम को ही झाड़ू में बदल दिया है जिससे उनके सफाई अभियान को काफी बल मिला है।
जब मोदी ने देखा कैमरे की नजर से, तस्वीरें
उन्होंने मीडिया के इस योगदान के लिए आभार प्रकट किया और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
जब मोदी ने देखा कैमरे की नजर से, तस्वीरें
इस मौके पर मोदी ने वहां पर मौजूद पत्रकारों के साथ फोटो, सेल्फी भी खिंचवाए।