यशराज बैनर तले बन रही यह फिल्म 3 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत का लुक चर्चा में है। ऐसे ही आने वाले कुछ हफ्तों में रिलीज होने वाली इन 23 फिल्मों को बिना देखे नहीं रह पाएंगे। डालिए एक नजर।
विज्ञापन
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
2 of 23
सनी लियोनी की यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में सनी की डबल भूमिकाएं हैं। फिल्म के ट्रेलर ने आते ही धूम मचा दी है। लोगों को फिल्म का इंतजार है।
विज्ञापन
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
3 of 23
करण जौहर और अनुराग कश्यप के प्रोड्क्शन में बन रही फिल्म शानदार 4 सितंबर को रिलीज होनी है। जिसे विकास बहल निर्देशित करेंगे। जिन्होंने क्वीन फिल्म का निर्देशन किया था। इसके अलावा फिल्म में आलिया भट्ट पहली बार शाहिद कपूर के साथ काम करेंगी।
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
4 of 23
27 नवंबर को रिलीज होनी है जग्गा जासूस जिसके लिए लोगों को ज्यादा उत्सुकता इसलिए है क्योंकि इसमें रणबीर कपूर अपनी लेडी लव कैटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगे।फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करेंगे। जिनके साथ रणबीर की फिल्म बर्फी बिग हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
5 of 23
इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली फिल्म तमाशा का हर किसी को इंतजार है। इम्तियाज अली की इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी है। ब्रेकअप के बाद रणबीर और दीपिका ये जवानी है दीवानी जैसी सुपरहिट मूवी दे चुके हैं और यह दोनों एक बेहतरीन निर्देशक और दोस्त इम्तियाज अली की फिल्म में एक बार फिर साथ दिखाई देगें इस फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्सुकता है।
विज्ञापन
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
6 of 23
अक्षय कुमार और प्रभु देवा की जुगलबंदी की फिल्म सिंह इज ब्लिंग का भी लोग इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में करीना कपूर भी हैं। अक्षय और प्रभु की जोड़ी राऊड़ी राठौर जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं। इस फिल्म से भी कुछ ऐसा ही करने की उम्मीदे हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होनी है।
विज्ञापन
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
7 of 23
14 अगस्त को रिलीज होगी अक्षय कुमार और सिद्वार्थ मल्होत्रा की फिल्म ब्रदर्स जिसका सिनेप्रेमी इंतजार कर रहे हैं। करण जौहर की फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार काम करने जा रहे हैं। अक्षय और सिद्वार्थ दोनों ही बॉलीवुड के माचो मैन हैं और खूब लोकप्रिय हो रहे हैं। ऐसे में इन दोनों की जोड़ी को भी लोग साथ देखना चाह रहे हैं।
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
8 of 23
डांस पर आधारित फिल्म एबीसीडी जिसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया था ने लोगों के जेहन पर छाप छोड़ी थी। अब एक बार फिर फिल्म का रीमेक एबीसीडी 2 दर्शकों को 19 जून को देखने को मिलेगा। खास बात यह होगी कि इसमें वरुण धवन और श्रद्वा कपूर की फ्रेश जोड़ी होगी।
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
9 of 23
सूरज बड़जात्या और सलमान खान की जुगलबंदी की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायौ' इस लिस्ट में ससे ऊपर है। इस फिल्म में सोनम कपूर हीरोइन होंगी। लोगों को इस फिल्म से 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' जैसे जादू की उम्मीद कर रहे हैं। वैसे भी जब जब सलमान और सूरज बड़जात्या ने साथ फिल्म की हैं फिल्मों ने इतिहास रच दिया है। अब सूरज के निर्देशन में सलमान सालों बाद काम कर रहे हैं।
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
10 of 23
28 अगस्त को रिलीज होनी है फिल्म फैंटम जिसमें पहली बार सैफ अली खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी दिखाई देगी। फिल्म को कबीर खान निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में कैटरीना और सैफ के कई स्टंट सीन होंगे।
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
11 of 23
संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस संगीतमय प्रेम कहानी में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा साथ काम कर रहे हैं। वैसे भी पिछले साल दीपिका और रणवीर के साथ गोलियों की रासलीला रामलीला जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं।
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
12 of 23
शुजीत सरकार की फिल्म पीकू में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण काम कर रहे हैं। इसे अलग तरह की फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म का लोगों को इंतजार है। यह मूवी 30 अप्रैल को रिलीज होगी।
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
13 of 23
जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो का भी हर किसी को इंतजार है क्योंकि इसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भाई बहन बने हैं तो अनुष्का शर्मा और अर्जुन कपूर भी फिल्म में हैं। युवाओं को इस फिल्म से बड़ी उम्मीदे हैं।
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
14 of 23
इमरान हाशमी की फिल्म टाईगर से भी लोगों को उम्मीदें है यह फिल्म 6 मार्च को रिलीज होगी।
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
15 of 23
सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म बजरंगी भाईजान ईद पर 16 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। वैसे भी ईद पर सल्लू की फिल्मों को हाथों हाथ लिया जाता है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्वीकी की भी मुख्य भूमिका है।
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
16 of 23
बांबे वेल्वेट 15 मई को रिलीज होगी। यह फिल्म इसलिए खास है क्योंकि इसका निर्देशक अनुराग कश्यप कर रहे हैं जो अलग तरह की फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं तो उनके साथ पहली बार रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा काम करने जा रहे हैं।
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
17 of 23
यशराज बैनर तले बन रही शाहरुख खान की फिल्म फैन की भी लोगों को प्रतिक्षा है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ वानी कपूर और इलियाना डिक्रूज भी काम करेंगी।
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
18 of 23
अक्षय कुमार और श्रुति हसन की फिल्म गब्बर इज बैक इस साल 2 मई को रिलीज होनी है। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को क्रिश डायरेक्ट करेंगे साथ ही इसमें करीना कपूर का कैमियो भी बताया जा रहा है।
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
19 of 23
आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ की फ्रेश जोड़ी फिल्म फितूर में दिखाई देगी। जिसमें रेखा भी होंगी। इस फिल्म का भी इंतजार हो रहा है।
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
20 of 23
सनी लियोनी की फिल्म मस्तीजादे 1 मई को रिलीज होगी। जिसमें उनके साथ तुषार कपूर होंगे। फिल्म का निर्देशन मिलिप जावेरी करेंगे। फिल्म का इंतजार इसलिए भी है क्योंकि यह सनी लियोनी की फिल्म है जिनकी हर फिल्म का ब्रेसब्री से इंतजार होता है।
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
21 of 23
अनीज बज्मी की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म वैलकम का रीमेक वैलकम बैक 29 मई को रिलीज होगा। फिल्म में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और श्रुति हसन मुख्य भूमिकाओं में हैं। हालांकि इस बार अक्षय कुमार फिल्म में नहीं हैं।
इन 23 फिल्मों के इंतजार में कट जाएंगी रातें
22 of 23
विक्रम भट्ट की इस फिल्म में इमरान हाशमी और विद्या बालन की जोड़ी काम कर रही है। जिसका निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं। फिल्म 12 जून को रिलीज होगी।
क्वीन के जलवे एक बार फिर इस साल तनु वैड्स मनु2 में देखने को मिलेंगे। क्वीन के बाद कंगना की मार्केट वैल्यू काफी बढी है और लोग उनकी फिल्में देखना चाह रहे हैं। तनु वैड्स मनु का पहला पार्ट भी खूब पसंद किया गया था।