फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों ने देखे थे इन हिंदी फिल्मों के ट्रेलर, क्या थी खास बात?

विज्ञापन
1 of 11
यू-ट्यूब पर ट्रेलर रिलीज करने की परंपरा बहुत पुरानी नहीं है। पहले आने वाली फिल्मों के ट्रेलर सिनेमाघरों में किसी फिल्म के साथ ही दिखा दिया जाता था। लेकिन कालांतर में यू-ट्यूब ट्रेलर रिलीज करने का चलन चला। आजकल ट्रेलर लांच के अगले दिन से विज्ञप्तियां आने लगती हैं कि 24 घंटे में कितने लोगों ने इसे यूट्यूब पर देख लिया। अगर एक दिन में 10 लाख व्यूइंग हो जाए तो मान लिया जाता है कि ट्रेलर हिट है। फिल्म भी हिट हो सकती है।
विज्ञापन

करोड़ों ने देखे थे इन हिंदी फिल्मों के ट्रेलर, क्या थी खास बात?

2 of 11
इस लिहाज से देखें तो आने वाली एडल्ट सेक्स कॉमेडी फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' के ट्रेलर को एक करोड़ ज्यादा लोगों ने देख लिया है। ऐसा कर के यह फिल्म सबसे ज्यादा देखे गए 10 ट्रेलर की श्रेणी में शामिल हो गई। व्‍यवस्थित तरीके से सबसे पहले आमिर खान ने 2008 में गजनी की रिलीज के पहले चुनिंदा फिल्‍म पत्रकारों को बुला कर ट्रेलर दिखाया था और उनकी राय ली थी। फिर से इसे यू-ट्यूब पर डाला गया। यह रिवाज धीरे-धीरे बेतरतीब और अनावश्‍यक रूप से बड़ा हो गया है।
विज्ञापन

करोड़ों ने देखे थे इन हिंदी फिल्मों के ट्रेलर, क्या थी खास बात?

3 of 11
आजकल फिल्मों से पहले उसके ट्रेलर और गाने सुपरहिट हो जाते हैं। हाल ही में आए फिल्म हेट स्टोरी 3 के ट्रेलर को रिकॉर्डतोड़ लोगों ने देखा। बाद में फिल्म भी बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म आने से पहले यू-ट्यूब पर इसे दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया था। फिल्म के ट्रेलर में जबर्दस्त बोल्ड सीन थे। सलमान खाने के साथ शुरुआत करने वाली हीरोइनें जरीन खान और डेजी शाह ने इसमें भरपूर अंतरंग दृश्य किए थे। वहीं साल की सबसे बड़ी हिट बजरंगी भाईजान और बाहुबली के ट्रेलर को ज्यादा नहीं देखा गया था। दोनों को मिलकार बस एक करोड़ लोगों ने ही देखा था।

करोड़ों ने देखे थे इन हिंदी फिल्मों के ट्रेलर, क्या थी खास बात?

4 of 11
सीरिज वाली फिल्म की जो तीसरी फिल्म होती है उसके ट्रेलर खूब देख जाते हैं। हो सकता है कि यह महज एक संयोग हो। लेकिन जिस तरह आजकल क्या कूल हैं हम 3 का ट्रेलर धमाल मचा रहा है, या जिस तरह कुछ दिनों पहले हेट स्टोरी 3 के ट्रेलर ने धमाल मचा दिया था। यही हाल कृष 3 के ट्रेलर आने बाद हुआ था। कृष 3 के ट्रेलर को तब दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था। इसे बॉलीवुड की पहली फिल्म माना जा रहा था, जो हॉलीवुड को टक्कर रही थी।
विज्ञापन

करोड़ों ने देखे थे इन हिंदी फिल्मों के ट्रेलर, क्या थी खास बात?

5 of 11
और एकदम वही हाल तब भी था जब यशराज बैनर की फिल्म धूम 3 का ट्रेलर रिलीज किया गया था। धूम 3 के ट्रेलर को तब 1.9 करोड़ लोगों ने देखा। फिल्म की खूबी आमिर खान और धूम सिरीज की भागती हुई गाड़ियां थीं। आमिर खान इसमें दोहरी भूमिका में थे।
विज्ञापन

करोड़ों ने देखे थे इन हिंदी फिल्मों के ट्रेलर, क्या थी खास बात?

6 of 11
बात आमिर की हो ही रही है तो लगे हाथ पीके के ट्रेलर के बारे में भी जान लेते हैं। बॉलीवुड इतिहास की आजतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्‍म पीके ट्रेलर को तब एक करोड़ लोगों ने देखा था। दिसंबर 2014 में रिलीज हुए इस ट्रेलर की खूबी आमिर खान और राजकुमार हिरानी की जोड़ी थी। जिसने चार साल पहले 3 इडियट्स जैसी सफल फिल्म दी थी। फिल्म से पहले इसके पोस्टर इतने चर्चा में आ गए थे कि उत्सुकतावश इसे खूब देखा गया था।
विज्ञापन

करोड़ों ने देखे थे इन हिंदी फिल्मों के ट्रेलर, क्या थी खास बात?

7 of 11
हालांकि इस मामले में सलमान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का ट्रेलर भी किसी से कम नहीं है। इसे भी करीब दो करोड़ लोंगों फिल्म आने से पहले ही देख डाला था। सलमान खान के प्रेम अवतार के वापसी वाली बहुप्रतीक्षित प्रेम रतन धन पायो अपेक्षा अनुरूप तो नहीं कमा पाई। लेकिन फिल्म ने 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया था। यू-ट्यूब पर इसे इतना देखे जाने की वजह सलमान खान और निर्देशक सूरज बड़जात्या की जुगलबंदी थी। 24 घंटे के भीतर ही इसे 30 लाख लोगों ने देख लिया था।

करोड़ों ने देखे थे इन हिंदी फिल्मों के ट्रेलर, क्या थी खास बात?

8 of 11
शाहरुख खान की फिल्मों के ट्रेलर भी बिल्कुल भी किसी खान से पीछे नहीं हैं। शाहरुख की हालिया रिलीज दिलवाले के ट्रेलर को भी जबर्दस्त सफलता मिली। जबकि आलोचक लगातार ट्रेलर को कमजोर बताते रहे। लेकिन अर्से बाद फिर से पर्दे पर शाहरुख और काजोल के रोमांस को देखने के लिए लोग टूट पड़े। दिलवाले के ट्रेलर को भी रिलीज से पहले करीब दो करोड़ लोगों ने देखा था।

करोड़ों ने देखे थे इन हिंदी फिल्मों के ट्रेलर, क्या थी खास बात?

9 of 11
तीनों के खानों के बाद सबसे ज्‍यादा देखे जाने वाले फिल्में के ट्रेलर में रितिक रोशन का नाम है। कृष 3 के अलावा रितिक की बैंग-बैंग के ट्रेलर को भी डेढ़ करोड़ लोगों ने देखा था। इसकी खूबी ये थी यह फिल्म सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म नाइट एंड डे की रिमेक थी और इसमें टॉम क्रूज वाले किरदार में रितिक रोशन थे। साथ ही पर्दे पर लोगों को रितिक और कैटरीना की जोड़ी भी जमकर पसंद आ रही थी।

करोड़ों ने देखे थे इन हिंदी फिल्मों के ट्रेलर, क्या थी खास बात?

10 of 11
अजय देवगन की एक्‍शन जैक्‍शन के ट्रेलर ने धमाल मचाया। उसे भी एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख डाला था। लगा था कि एक बार फिर से अजय देवगन का एक्‍शन अवतार लौट आया। लेकिन फिल्म उतनी चली नहीं। इसकी खूबी तलावार भांजते अजय देवगन के वे दृश्य थे, जो ट्रेलर में दिख रहे थे।
विज्ञापन

करोड़ों ने देखे थे इन हिंदी फिल्मों के ट्रेलर, क्या थी खास बात?

11 of 11
इस रेस में अक्षय कुमार भी हैं। हालांकि ज्यादा फिल्में बनाने की वजह से औसतन उनकी फिल्मों के ट्रेलर 50 से 60 लाख देखे जाते हैं। लेनिक इस साल आई उनकी फिल्म ब्रदर्स के ट्रेलर को एक करोड़ लोगों ने देखा था। शाहिद-आलिया की जोड़ी वाली फिल्म शानदार के टेलर को एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था। रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण स्टारर हालिया रिलीज बाजीराव मस्तानी भी एक करोड़ करा आंकड़ा छूते-छूते रह गई थी। इसे 90 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। यही हाल इन स्टारों के रामलीला का भी हुआ था, उसके ट्रेलर को भी 90 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें