मीडिया में तरह-तरह की चर्चाओं के बाद एक बड़ी सामने आई है। सनी देओल ने बॉबी देओल पर बंदिशें लगा रखी हैं। सनी देओल एक टीवी कार्यक्रम 'घायल वंस अगेन' के प्रचार के लिए पहुंचे थे, वहां इसका खुलासा हुआ। सनी देओल ने शराब पीने को लेकर अपने दिल की बात बताई है।
विज्ञापन
सनी देओल ने बॉबी देओल पर लगा रखी हैं बंदिशें?
2 of 8
कार्यक्रम के दौरान मीडिया का हवाला देते हुए सनी देओल से पूछा गया कि क्या उन्होंने बॉबी देओल पर कुछ बंदिशें लगा रखी हैं? तो सनी का कहना था कि घर के बड़ों की जिम्मेदारी है कि वह छोटों का खयाल रखें और उन्हें कुछ भी गलत करने से रोकें।
विज्ञापन
सनी देओल ने बॉबी देओल पर लगा रखी हैं बंदिशें?
3 of 8
हालांकि उन्होंने बॉबी देओल के नृत्य क्षमता की तरीफ करते हुए कहा, 'बॉबी मेरा भाई है, छोटा है, बहुत प्यारा है। वह जिस तरह से डांस करता है, मुझे कोई और अभिनेता वैसा करता नहीं दिखता।'
सनी देओल ने बॉबी देओल पर लगा रखी हैं बंदिशें?
4 of 8
सनी के साथ ही बॉबी भी फिल्मों में आ गए। 90 के दशक में एक दौर था, जब दोनों भाई बॉलीवुड के बड़े सितारे थे। मगर बॉबी और सनी दोनों के पास ही पिछले 10-12 सालों से फिल्मों का टोटा है।
विज्ञापन
सनी देओल ने बॉबी देओल पर लगा रखी हैं बंदिशें?
5 of 8
बीते सालों में फिल्मों से दूर रहने को लेकर सनी देओल बताते हैं, 'मैंने जानबूझ कर फिल्में कम करना नहीं शुरू कीं। 2000 के बाद से फिल्में ऐसी नहीं मिलीं, जिसमें किया जाए। फिर मैं मुझे एक पीठ एक समस्या है। इसके चलते मुझे बीते कुछ सालों में कई बार छुट्टी लेनी पड़ी। मैं काम करने की हालत में नहीं रहा।' क्या है सनी के पीठ की बीमारी, कैसे हो गई उनको ये बीमारी। क्या करिश्मा कपूर की वजह से?
विज्ञापन
सनी देओल ने बॉबी देओल पर लगा रखी हैं बंदिशें?
6 of 8
कार्यक्रम के दौरान जब पूछा गया कि क्या सनी को पीठ की बीमारी तभी से है, जब एक फिल्म के लिए उन्होंने करिश्मा कपूर को पीठ पर उठा लिया था? तो इस पर सनी का कहना था, 'नहीं, नौजवानी के दिनों में उन्होंने कई जोखिम भरे दृश्य खुद फिल्माए जिससे उनके पीठ में दर्द रहने लगा। धर्मेंद्र हमेशा उन्हें ऐसा करने से मना करते रहे। लेकिन वो नहीं माने।
विज्ञापन
सनी देओल ने बॉबी देओल पर लगा रखी हैं बंदिशें?
7 of 8
डांस को लेकर सनी के कतराने की आदत में पूछा गया तो उनका कहना था, 'जब वह इंडस्ट्री में आए तब ऐसी कोई खास जरूरत नहीं हुआ करती थी।' उन्होंने मजाकिया लहजे में जोड़ा, 'मर्द आदमी नाचता नहीं नचाता है।' बड़ी हीरोइनों का उनके साथ काम करने के लिए राजी न होने की बात को उन्होंने नकारा।
इसके अलावा सनी देओल ने शराब पीने और पार्टी में जाने को लेकर कहा, 'मैं शराब नहीं पीता। इसीलिए पार्टियों में नहीं जाता। क्योंकि वहां सब शराब पिए होते हैं और एक ही बात को कई लोग बारी-बारी से बताते हैं। वह पीने के बाद एसे स्तर पर पहुंच जाते हैं, जहां आप जा नहीं पाते। ऐसे में खुद को वहां बेवकूफ सी फीलिंग आती है। इसलिए में पार्टियों में नहीं जाता।'