उर्मिला मतोड़कर का जन्मदिन 4 फरवरी को होता है। वे अब 42 साल की हो चुकी हैं और बड़े पर्दे से पूरी तरह गायब हो चुकी हैं। लेकिन एक वक्त था जब वे फिल्मी दुनिया की सबसे हिट हीरोइनों में से एक थीं। लेकिन अपनी एक्टिंग से ज्यादा उर्मिला अपने डांस के लिए जानी जाती थीं। आज भी शायद उन्हें मौका मिले तो फिर से खुद को साबित कर देंगी। देखिए, उनके सबसे बेहतरीन गाने।
विज्ञापन
'हो जा रंगीला रे' से 'छम्मा छम्मा' तक, डांस की क्वीन रही हैं उर्मिला मतोड़कर
2 of 13
1995 में आई फिल्म रंगीला ने उर्मिला मतोड़कर को जबरदस्त हिट कर दिया था। इस फिल्म में पहली बार उर्मिला का हॉट और बोल्ड अवतार खुल कर सामने आया। उनकी स्टाइल, सेक्सी कपड़ों से लेकर उनके डांस तक ने धूम मचा दी। जैसे कि इस फिल्म का तन्हा तन्हा यहां पर जीना।
विज्ञापन
'हो जा रंगीला रे' से 'छम्मा छम्मा' तक, डांस की क्वीन रही हैं उर्मिला मतोड़कर
3 of 13
फिल्म के टाइलट गाने हो जा रंगीला में भी उर्मिला एक जिंदादिल लड़की की तरह नांची और गाना सुपरहिट हुआ।
'हो जा रंगीला रे' से 'छम्मा छम्मा' तक, डांस की क्वीन रही हैं उर्मिला मतोड़कर
4 of 13
इसी फिल्म में उन्होंने हाय रामा ये क्या हुआ गाने से पर्दे अपनी बोल्ड अदाओं को दिखाया। एक ही फिल्म में इतने गानों पर बेहतरीन डांस से साबित हो गया था कि उर्मिला उन हीरोइनों में से एक हैं जो बॉलीवुड में अच्छे डांस के लिए जानी जाती हैं।
विज्ञापन
'हो जा रंगीला रे' से 'छम्मा छम्मा' तक, डांस की क्वीन रही हैं उर्मिला मतोड़कर
5 of 13
1996 में आई तमिल फिल्म की हिंदी में डब हिंदुस्तानी में उर्मिला ने गाने लटका दिखा दिया तुमने में जम कर लटके झटके दिखाए।
विज्ञापन
'हो जा रंगीला रे' से 'छम्मा छम्मा' तक, डांस की क्वीन रही हैं उर्मिला मतोड़कर
6 of 13
1997 में उर्मिला मतोड़कर ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म अफलातून में काम किया। फिल्म ठीक-ठाक रही लेकिन इसका गाना पोस्टर छपवा दो बाजार में आज भी लोगों की जबान पर है जिसमें उर्मिला के डांस का हुनर फिर से दिखा।
विज्ञापन
'हो जा रंगीला रे' से 'छम्मा छम्मा' तक, डांस की क्वीन रही हैं उर्मिला मतोड़कर
7 of 13
1997 में ही उर्मिला और संजय दत्त फिल्म दौड़ के गाने ओ भंवरे में अपने ही अंदाज में डासं करते दिखे। गाने में उर्मिला ने काफी बोल्ड कपड़े पहने और नई नई हेयरस्टाइल भी रखी थी।
'हो जा रंगीला रे' से 'छम्मा छम्मा' तक, डांस की क्वीन रही हैं उर्मिला मतोड़कर
8 of 13
1998 में आई फिल्म चाइना गेट में वो सिर्फ एक गाने के लिए आईं। ये गाना था 'छम्मा छम्मा'। फिल्म भले ही नहीं लेकिन गाना इतना हिट हुआ कि आज भी उर्मिला के सबसे बेहतरीन गानों में पहले नंबर पर गिना जाता है।
'हो जा रंगीला रे' से 'छम्मा छम्मा' तक, डांस की क्वीन रही हैं उर्मिला मतोड़कर
9 of 13
1999 की फिल्म जानम समझा करो के गाने सबकी बारातें आईं में भी उनके डांस का हुनर दिखा। लहंगा और भारी भारी गहने पहनी उर्मिला का ये डांस कुछ हट कर था।
'हो जा रंगीला रे' से 'छम्मा छम्मा' तक, डांस की क्वीन रही हैं उर्मिला मतोड़कर
10 of 13
इसी फिल्म का टाइटल गाना जानम समझा करो में भी उर्मिला सलमान खान के साथ मिलकर खूब ठुमके लगाती दिखीं। उनके चेहरे पर भी बहुत अलग तरह का मेकअप था।
'हो जा रंगीला रे' से 'छम्मा छम्मा' तक, डांस की क्वीन रही हैं उर्मिला मतोड़कर
11 of 13
2001 में उर्मिला ने फिल्म प्यार तूने क्या किया में प्यार के लिए पागल लड़की का रोल किया। उनकी एक्टिंग के साथ साथ कमबख्त इश्क गाने में उनका दमदार डांस भी पसंद किया गया।
'हो जा रंगीला रे' से 'छम्मा छम्मा' तक, डांस की क्वीन रही हैं उर्मिला मतोड़कर
12 of 13
इसी साल उन्होंने फिल्म लज्जा में आइटम सॉन्ग किया जिसका नाम था आईए आ जाइए। फिल्म में उर्मिला की थोड़ी देर की मौजूदगी भी उनके लिए फायदेमंद रही क्योंकि यह गाना बहुत हिट हुआ।
'हो जा रंगीला रे' से 'छम्मा छम्मा' तक, डांस की क्वीन रही हैं उर्मिला मतोड़कर
13 of 13
इसके बाद उन्होंने फिल्में तो कई की लेकिन ऐसी कोई खास नहीं जिसमें उनका डांस का हुनर दिखा हो। 2007 में आई राम गोपाल वर्मा की आग में उन्होंने महबूबा महबूबा गाने पर आइटम डांस किया और फिर साबित किया कि उनमें वो जौहर बरकरार है।