फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी थीं लीड हीरोइन, अब करना पड़ता है मां का रोल

विज्ञापन
1 of 8
गौरी प्रधान 'कुटुंब' और 'क्योंकि सास भी कभी ब'हू थी जैसे सीरियलों में यंग लीड हीरोइन रह चुकी हैं लेकिन कई सालों बाद जब उन्होंने छोटे पर्दे पर वापसी की तो सीरियल 'मेरी आशिकी तुम से' ही की लीड हीरोइन इशानी की मां बन कर।
विज्ञापन

कभी थीं लीड हीरोइन, अब करना पड़ता है मां का रोल

2 of 8
रीना कपूर का सीरियल 'वो रहने वाली महलों की' काफी हिट हुआ था जिसमें वो मासूम प्यारी सी लड़की के किरदार में थीं। बहुत साल बाद वो फिर छोटे पर्दे पर दिखीं लेकिन सीरियल 'और प्यार हो गया' के लीड अवनी की मां के रोल में।
विज्ञापन

कभी थीं लीड हीरोइन, अब करना पड़ता है मां का रोल

3 of 8
श्वेता तिवारी छोटे पर्दे के लिए हमेशा से बड़ा नाम रही हैं। 'कसौटी जिंदगी' की में प्रेरणा के रोल से वो इतनी चर्चित हुईं कि लोग आज भी याद करते हैं। लेकिन फिर भी लंबे अंतराल के बाद जब वो लौटीं तो सीरियल 'परवरिश' में उन्हें दो बच्चों की मां का रोल ही नसीब हुआ।

कभी थीं लीड हीरोइन, अब करना पड़ता है मां का रोल

4 of 8
ऐसा ही कुछ रुपाली गांगुली के साथ हुआ जो सीरियल 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में यंग बहू मोनिषा के रोल में सबको कितना हंसाती थीं लेकिन छोटे पर्दे से काफई समय तक दूर रहने के बाद जब वो लौटीं तो 'परवरिश' में तीन बच्चों की मां बन कर।
विज्ञापन

कभी थीं लीड हीरोइन, अब करना पड़ता है मां का रोल

5 of 8
अगर आपको याद न हों तो हम याद दिला दें कि सीरियल 'इतना करो न मुझे प्यार' की रागिनी यानी पल्लवी कुलकर्णी इस शो में एक टीनेज लड़की की मां बनी हैं लेकिन इससे पहले वो 'कहता है दिल' और 'वैदेही' जैसे सीरियलों की लीड रह चुकी हैं जो बहुत हिट भी थे।
विज्ञापन

कभी थीं लीड हीरोइन, अब करना पड़ता है मां का रोल

6 of 8
नारायणी शास्त्री अपने समय में छोटे पर्दे की सबसे चर्चित हीरोइनों में से एक थीं। उन्होंने 'कोई अपना सा', 'कुसुम', 'पिया का घर' जैसे शो में दमदार रोल निभाए। इतने साल बाद जब उन्होंने छोटे पर्दे पर वापसी की तो सीरियल 'फिर सुबह होगी' में लीड हीरोइन सुगनी की मां के रोल में।
विज्ञापन

कभी थीं लीड हीरोइन, अब करना पड़ता है मां का रोल

7 of 8
'शक्तिमान' की गीता विश्वास तो याद ही होगी? और सीरियल 'सपने सुहाने लड़कपन के' वाली रचना की मां? जी हैं, दोनों एक ही हैं। कहां वैष्णवी महांत लीड हीरोइन बना करती थीं और अब सीरियलों में मां और सास बनती हैं।
विज्ञापन

कभी थीं लीड हीरोइन, अब करना पड़ता है मां का रोल

8 of 8
हालांकि मोनिका बेदी ने छोटे पर्दे पर ज्यादा सीरियल नहीं किए लेकिन फिल्मों में तो हीरोइन के रूप में ही दिखीं। छोटे पर्दे पर जब उनका आना हुआ भी तो सीरियल 'सरस्वतीचंद्र' में दो शादी लायक लड़कों की मां के रूप में। काश मोनिका आप थोड़ा पहले आ जातीं तो किसी सीरियल में लीड रोल ही मिल जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें