40 साल पहले आज ही के दिन शोले रिलीज हुई और इतिहास बन गई। लेकिन ''शोले'' के गब्बर, ठाकुर और मौसी को देखकर कौन सोचेगा कि यह हॉलीवुड की 'वेस्टर्न' फिल्मों से प्रेरित है। अब इसे सलीम-जावेद की खूबी कहें या निर्देशक रमेश सिप्पी की... हॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों के एक-एक सीन इतनी खूबसूरती से पिरोए गए हैं कि आप कह उठें नकल के लिए भी अक्ल चाहिए। देखें वो कौन सी फिल्में हैं जिनकी कॉपी 'शोले' में देखने को मिलती है।
विज्ञापन
खुल गई पोल, इन फिल्मों से चुराए गए थे 'शोले' के दृश्य!
2 of 13
'शोले' का नाम आने पर जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा होती है वह है 1954 में बनी अकीरा कुरोसावा की 'सेवेन समुराई'। यह सात समुराई योद्धाओं की कहानी है जो गांव के लोगों को इकट्ठा करके डाकुओं से लड़ते हैं।
विज्ञापन
खुल गई पोल, इन फिल्मों से चुराए गए थे 'शोले' के दृश्य!
3 of 13
बस फर्क इतना है कि 'सेवेन समुराई' में डाकुओं से लड़ने के लिए सात योद्धा थे हमारी फिल्म में दो ही काफी हैं।
खुल गई पोल, इन फिल्मों से चुराए गए थे 'शोले' के दृश्य!
4 of 13
प्रेरणा निरंतर चलती रहती है। 'सेवेन समुराई' से प्रभावित होकर हॉलीवुड में 'द मैग्नीफिशेंट सेवेन' बनी और इससे प्रभावित हुए 'शोले' के निर्देशक रमेश सिप्पी।
विज्ञापन
खुल गई पोल, इन फिल्मों से चुराए गए थे 'शोले' के दृश्य!
5 of 13
'मैग्नीफिशेंट सेवेन' की कहानी वही है जो हमने 'सेवन समुराई' की बताई, 'शोले' पर असर इसका ज्यादा दिखता है।
विज्ञापन
खुल गई पोल, इन फिल्मों से चुराए गए थे 'शोले' के दृश्य!
6 of 13
'शोले' में एक लंबा फ्लैशबैक है, जब हमें पता लगता है कि किस तरह से गब्बर सिंह ने ठाकुर के पूरे परिवार को खत्म दिया था।
विज्ञापन
खुल गई पोल, इन फिल्मों से चुराए गए थे 'शोले' के दृश्य!
7 of 13
ठीक यही सिचुएशन आपको दिखेगी हॉलीवुड की फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन वेस्ट' में, जहां खलनायक एक मासूम समेत पूरे परिवार को क्रूरता से खत्म कर देता है।
खुल गई पोल, इन फिल्मों से चुराए गए थे 'शोले' के दृश्य!
8 of 13
सन् 1969 में 'वाइल्ड बंच' में फिल्माया गया ट्रेन डकैती सीक्वेंस इतने बेहतर ढंग से फिल्माया गया था कि यह फिल्म आज भी याद की जाती है।
खुल गई पोल, इन फिल्मों से चुराए गए थे 'शोले' के दृश्य!
9 of 13
'शोले' में भी ट्रेन डकैती का सीक्वेंस कुछ कम नहीं था। फोटोग्राफी और निर्देशक की सराहना करनी पडे़गी मगर असर 'वाइल्ड बंच' का ही था।
खुल गई पोल, इन फिल्मों से चुराए गए थे 'शोले' के दृश्य!
10 of 13
'शोले' की जोड़ी जय और वीरू को कौन भूल सकता है। स्क्रीन पर इनकी जुगलबंदी आज भी हमें बांध लेती है।
खुल गई पोल, इन फिल्मों से चुराए गए थे 'शोले' के दृश्य!
11 of 13
'बुच कैसिडी एंड सनडान्स किड' के बुच और और सनडान्स भी छोटे-मोटे अपराध करने वाले उच्चके हैं। दोनों चरित्र वहीं से लिए गए थे।
खुल गई पोल, इन फिल्मों से चुराए गए थे 'शोले' के दृश्य!
12 of 13
'शोले' काफी देर के बाद यह राज खुलता है कि ठाकुर के दोनों हाथ नहीं है।