फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब इन 'बूढ़े' नायकों को मिलीं ये 'जवान' हीरोइनें

विज्ञापन
1 of 13
सनी देओल की उम्र 58 साल की हो चुकी है। घायल की सीक्वल फिल्म में सनी की जोड़ी 36 साल की सोहा अली खान के साथ बनी। सनी और सोहा के बीच 22 साल का फर्क है। सनी ने ये काम पहले भी किया था।
विज्ञापन

जब इन 'बूढ़े' नायकों को मिलीं ये 'जवान' हीरोइनें

2 of 13
सनी देओल की पुरानी फिल्म ही ले लीजिए। फिल्म है सिंह साहब द ग्रेट। इस फिल्म में सनी देओल की जोड़ी उर्वसी रतेला के साथ बनीं। जिस समय यह फिल्म आई उर्वशी 19 साल की थीं और सनी देओल 57 साल के। दोनों के बीच 37 साल का अंतर था। यह फिल्म इंडस्ट्री की शायद उम्र के मामले में सबसे बेमेल जोड़ी थी।

विज्ञापन

जब इन 'बूढ़े' नायकों को मिलीं ये 'जवान' हीरोइनें

3 of 13
एक और डिब्बाबंद फिल्म आई  लव न्यू ईयर में बेमेल जोड़ी दिखी। इस फिल्म में सनी देओल के साथ कंगना रणौत थीं। लंबे समय तक डिब्बाबंद रहने के बाद इसे जुलाई 2015 में रिलीज किया गया। तनु वेड्स मनु रिन्टर्स और क्वीन फिल्मों की सफलता से हिट बन चुकीं कंगना नहीं चाहती थीं कि यह फिल्म रिलीज हो। इसके लिए वह कोर्ट तक गईं, लेकिन कोर्ट ने फैसला निर्माताओं के पक्ष में सुनाया। इस फिल्म का प्रमोशन न तो कंगना ने किया और न ही सनी ने। फिल्म सुपर फ्लॉप रही।

जब इन 'बूढ़े' नायकों को मिलीं ये 'जवान' हीरोइनें

4 of 13
संजय दत्त पुलिसगिरी फिल्म में अपनी हीरोइन प्राची देसाई से 29 साल बड़े थे। फिल्म के जिन दृश्यों में प्राची और संजय को रोमांस फरमाना था उनमें उम्र का यह अंतर साफ-साफ दिख रहा था। कई बार प्राची संजय की बेटी जैसी लगीं।
विज्ञापन

जब इन 'बूढ़े' नायकों को मिलीं ये 'जवान' हीरोइनें

5 of 13
जय हो फिल्म में सलमान की जोड़ी डेजी शाह के साथ बनीं। सलमान और डेजी शाह के बीच उम्र का फासला 24 साल का था। पर्दे पर हालांकि यह जोड़ी बहुत अखर नहीं रही थी।
विज्ञापन

जब इन 'बूढ़े' नायकों को मिलीं ये 'जवान' हीरोइनें

6 of 13
आपको सलमान खान की फिल्म लकी नो टाइम फॉर लव तो याद ही होगी। सलमान ने इस फिल्म में अपनी जोड़ी खुद से 22 साल छोटी स्नेहा उलाल के साथ बनाई। फिल्म पिट गई और यह जोड़ी फिर कभी नहीं बनी।
विज्ञापन

जब इन 'बूढ़े' नायकों को मिलीं ये 'जवान' हीरोइनें

7 of 13
उम्र के इस अंतर में शाहरुख खान भी पीछे नहीं हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने कैरियर की शुरूआत रब ने बना दी जोड़ी फिल्म से की थी। इस फिल्म में अनुष्का और शाहरुख के बीच का अंतर 23 साल का ‌था।

जब इन 'बूढ़े' नायकों को मिलीं ये 'जवान' हीरोइनें

8 of 13
चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म में शाहरुख की जोड़ी दीपिका पादुकोन के साथ बनीं। दीपिका और शाहरुख के बीच उम्र का अंतर 20 साल का ‌था। दीपिका ने बॉलीवुड में अपनी पारी भी शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम फिल्म से की थी।

जब इन 'बूढ़े' नायकों को मिलीं ये 'जवान' हीरोइनें

9 of 13
कॉकटेल फिल्म में सैफ अली खान इस फिल्म की दोनों ‌अभिनेत्रियों से काफी बड़े थे। सैफ यहां फिल्म में दीपिका से करीब 15 साल बड़े थे यह अलग बात है कि फिल्म में इसका अंतर पता नहीं चला।

जब इन 'बूढ़े' नायकों को मिलीं ये 'जवान' हीरोइनें

10 of 13
हाउसफुल 2 में अक्षय कुमार साउथ से आई अभिनेत्री आसिन के साथ नजर आए। अक्षय और आसिन के बीच उम्र का 18 साल का अंतर है। यह जोड़ी बाद में खिलाड़ी 786 में रिपीट भी हुई।

जब इन 'बूढ़े' नायकों को मिलीं ये 'जवान' हीरोइनें

11 of 13
हिम्मतवाला फिल्म में अजय देवगन अपनी हीरोइन तमन्ना से 20 साल बड़े नजर आए। पर्दे पर उम्र का यह अंतर साफ-साफ दिख रहा था।

जब इन 'बूढ़े' नायकों को मिलीं ये 'जवान' हीरोइनें

12 of 13
वैसे तो रजनीकांत को इस मामले में रखना बेकार ही होगा क्योंकि उनकी सारी हीरोइनों की उम्र उनसे आधी होती है लेकिन दीपिका पादुकोन के साथ उनकी चर्चा करनी जरूरी है। दीपिका उनके साथ कोचदाईयां फिल्म में नजर आईँ। दीपिका और उनके बीच उम्र का यह फासला 35 साल का था।
विज्ञापन

जब इन 'बूढ़े' नायकों को मिलीं ये 'जवान' हीरोइनें

13 of 13
पुरानी फिल्मों में भी ऐसा होता रहा है। ऋषि कपूर और दिव्‍या भारती इसका अच्छा उदाहरण हैं। फिल्म दीवाना में ऋषि कपूर अपनी अभिनेत्री दिव्या भारती से 22 साल बड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें