दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों के दोहरे झटकों से उबारते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने शानदार शतक जमाया और अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
जब भारतीय बल्लेबाज से वॉटसन ने कहा 'सॉरी'
2 of 10
ऑस्ट्रेलियाई टीम में निचले क्रम के बल्लेबाज नॉथन ल्योन ने काफी देर तक भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया। ल्योन ने तीन चौकों की मदद से तेजी से 23 रन बनाए। वरुण आरोन की गेंद पर वह रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे।
विज्ञापन
जब भारतीय बल्लेबाज से वॉटसन ने कहा 'सॉरी'
3 of 10
तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कंगारू टीम को धराशायी करने में अहम भूमिका निभाई। शतक जमाने के बाद भारतीय टीम के लिए सिरदर्द बन चुके ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया। स्मिथ ने 133 रन बनाए।
जब भारतीय बल्लेबाज से वॉटसन ने कहा 'सॉरी'
4 of 10
इशांत शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीसरे दिन तीन विकेट झटके। मिचेल जॉनसन को आउट करने के बाद उन्हें नमस्कार करते हुए जाने को कहा। उनका यह अंदाज देखकर सारे खिलाड़ी हंसने लगे।
विज्ञापन
जब भारतीय बल्लेबाज से वॉटसन ने कहा 'सॉरी'
5 of 10
ब्रिसबेन टेस्ट के तीसरे दिन मौसम की तरह इशांत शर्मा भी काफी गर्म दिखे। कई बार कंगारू बल्लेबाजों के साथ वे उलझते हुए नजर आए। इतना ही नहीं कई बार इशांत ऑस्ट्रलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को अपनी गेंद पर शॉट मारने के लिए ललकारते दिखे।
विज्ञापन
जब भारतीय बल्लेबाज से वॉटसन ने कहा 'सॉरी'
6 of 10
मैच के दौरान एक शॉट गेंदबाज के हाथ से छूती हुए अंपायर मॉरिस एर्सामुस की कलाई पर जा टकराई। शुरू में वह सहज दिखे लेकिन बाद में गेंद कलाई पर जहां टकराई थी वहां सूजन आ गई। ऑस्ट्रेलियाई टीम के फीजियो ने उनका इलाज किया। शुक्र है कि उनका यह चोट गंभीर नहीं था।
विज्ञापन
जब भारतीय बल्लेबाज से वॉटसन ने कहा 'सॉरी'
7 of 10
ब्रिसबेन टेस्ट के तीसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान जब शिखर धवन एक शॉट खेलकर अपनी क्रीज से थोड़ा आगे बढ़े तो गेंदबाज शेन वॉटसन ने उनकी ओर गेंद फेंक दिया। लेकिन खुद को बचाने के प्रयास में धवन लड़खड़ाकर गिर गए। बाद में वॉटसन ने इसके लिए धवन से माफी भी मांगी और सॉरी भी बोला।
जब भारतीय बल्लेबाज से वॉटसन ने कहा 'सॉरी'
8 of 10
पहली पारी में शानदार शतक जमाने के बाद मुरली विजय की मैजिकल इंनिंग दूसरी पारी में देखने को नहीं मिली। वो 23 के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड हो गए।
जब भारतीय बल्लेबाज से वॉटसन ने कहा 'सॉरी'
9 of 10
बाउंसर गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने सहजता दिखाते हुए बॉल से खुद को बचा लिया। इस पारी में अगर भाग्य ने पुजारा का साथ दिया तो उन्हें अच्छा स्कोर बनाने में मदद मिल सकती है।
दूसरी पारी में खेलने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की कोशिश इस बार लम्बे समय तक मैदान में टिके रहने की होगी। अभी तक वे अपनी टीम के लिए कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं।