पॉप स्टार माइकल जैक्सन की मौत को आज छह साल हो गए हैं। अमेरिकी गायक माइकल जैक्सन सिर्फ छह साल की उम्र में 1964 में 'जैक्सन-फाइव' नामक बैंड में शामिल हुए। लंबे समय तक इस बैंड ने नियमित एलबम जारी किए।
विज्ञापन
10 तस्वीरों में देखिए माइकल जैक्सन की निजी जिंदगी के राज
2 of 10
1972 में 14 की उम्र में माइकल का पहला एलबम "गॉट टू बी देयर" आया। माइकल ने स्टेज पर एक जगह खड़े होकर गाने के चलन को छोड़ा। वह मंच पर घूम कर गाते थे।
विज्ञापन
10 तस्वीरों में देखिए माइकल जैक्सन की निजी जिंदगी के राज
3 of 10
माइकल के गाने के दौरान दर्शक बेहोश तक हो जाया करते थे। इन्होने मशहूर गाने 'मैन इन मिरर' पर जब 1992 में परफार्म किया तो एक के बाद एक दर्शक बेहोश हो गए।
10 तस्वीरों में देखिए माइकल जैक्सन की निजी जिंदगी के राज
4 of 10
जैक्सन ने एक बातचीत में कहा था कि मैं स्टेज पर बहुत सहज अनुभव करता हूं, लेकिन इंटरव्यू देते समय नर्वस हो जाता हूं।
विज्ञापन
10 तस्वीरों में देखिए माइकल जैक्सन की निजी जिंदगी के राज
5 of 10
दुनियाभर के डांस सीखने वाले माइकल जैक्सन को अपना गुरू मानते हैं। माइकल संगीत के प्रति बेहद समर्पित थे वो कहते थे कि मैं काम करते समय कार्य के घंटे नहीं गिनता। एक एलबम में 10 या 12 गीत आते हैं लेकिन इस दौरान सौ से अधिक गीत तैयार हो जाते हैं।
विज्ञापन
10 तस्वीरों में देखिए माइकल जैक्सन की निजी जिंदगी के राज
6 of 10
माइकल का डांस 'मून वॉक' आज भी खूब लोकप्रिय है। उनके गाने 'लेडी इन माई लाइफ' के बारे में कहा जाता है कि इसकी रिकार्डिंग से पहले जैक्सन ने सारे स्टूडियो पर पर्दे चढ़वा दिए थे। ताकि वो गीत को महसूस कर सकें।
विज्ञापन
10 तस्वीरों में देखिए माइकल जैक्सन की निजी जिंदगी के राज
7 of 10
माइकल ने डांस को दुनियाभर में लोकप्रिय किया। हालांकि माइकल जैक्सन के दो एलबम के में आमतौर पर चार से पांच बरस का लंबा अंतराल होता था।
10 तस्वीरों में देखिए माइकल जैक्सन की निजी जिंदगी के राज
8 of 10
जैक्सन अकेले गायक के तौर पर 30 साल सक्रिय रहे और ग्रुप में कलाकार के रूप में वो करीब 40 साल तक सक्रिय रहे।
10 तस्वीरों में देखिए माइकल जैक्सन की निजी जिंदगी के राज
9 of 10
चालीस सालों के कैरियर में माइकल जैक्सन के गाए सोलो गीतों की संख्या 150 और कुल गीतों की संख्या 200 है।
10 तस्वीरों में देखिए माइकल जैक्सन की निजी जिंदगी के राज
10 of 10
जैक्सन अपनी मौत के बाद भी बेहद चर्चाओं में रहे, मौत के बाद भी उन पर कई तरह के आरोप लगे। आज मौत के छह साल बाद भी माइकल के प्रशंसक दुनिया भर में हैं। (इनपुट- इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स, आइरिश एक्जामिनर)