फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 3500 पंचायत अधिकारियों की भर्ती, 12वीं पास भरें फॉर्म

विज्ञापन
1 of 7
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ ने कुल 3,587 ग्राम पंचायत अधिकारियों के रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मंगाए हैं।
विज्ञापन

यूपी में 3500 पंचायत अधिकारियों की भर्ती, 12वीं पास भरें फॉर्म

2 of 7
निर्धारित पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास या समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण ‌होनी चाहिए। इसके अलावा उसके पास कंप्यूटर में DOEACC सोसाइटी का सीसीसी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

यूपी में 3500 पंचायत अधिकारियों की भर्ती, 12वीं पास भरें फॉर्म

3 of 7
आयु सीमा के अंर्तगत न्यूनतम 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2015 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

यूपी में 3500 पंचायत अधिकारियों की भर्ती, 12वीं पास भरें फॉर्म

4 of 7
वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को 5,200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये प्रतिमाह और ग्रेड पे 2,000 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। उपर्युक्त पदों पर विकलांग व्यक्ति पात्र नहीं है।
विज्ञापन

यूपी में 3500 पंचायत अधिकारियों की भर्ती, 12वीं पास भरें फॉर्म

5 of 7
आवेदन शुल्क के तहत सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 105 रुपये और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 65 रुपये का शुल्क ई-चालान/आई कलेक्ट के माध्यम से जमा करना होगा। शुल्क जमा करने की अंतिम दिनांक 11 जुलाई, 2015 है।
विज्ञापन

यूपी में 3500 पंचायत अधिकारियों की भर्ती, 12वीं पास भरें फॉर्म

6 of 7
ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों पर केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध तीन चरणों की आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई, 2015 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में 3500 पंचायत अधिकारियों की भर्ती, 12वीं पास भरें फॉर्म

7 of 7
पद से संबंधित अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर लॉग ऑन करें। इन पदों पर चयन आवेदक का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें