फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर कुमार ने एक नहीं की थी चार शादियां, इनकी जिंदगी के हैं कई रोचक किस्से

विज्ञापन
1 of 13
आज किशोर कुमार की 86वीं जयंती है। गायक, संगीत निर्देशक, गीतकार, अभिनेता, निर्माता-निर्देशक किशोर कुमार अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गीत हमारे पास हैं, जो हमेशा किशोर दा को हमारे पास रखते हैं।
विज्ञापन

किशोर कुमार ने एक नहीं की थी चार शादियां, इनकी जिंदगी के हैं कई रोचक किस्से

2 of 13
किशोर कुमार फिल्मी दुनिया की ऐसी शख्सियत थे, जिनकी प्रतिभा का कोई सानी ही नहीं है। जानते हैं उनकी जिंदगी की कुछ अहम बातें...
विज्ञापन

किशोर कुमार ने एक नहीं की थी चार शादियां, इनकी जिंदगी के हैं कई रोचक किस्से

3 of 13
मध्य प्रदेश के छोटे-से कस्बे खंडवा में 4 अगस्त, 1929 को बैरिस्टर कुंजबिहारी लाल गांगुली के घर में आभास कुमार गांगुली का जन्म हुआ। जी हां। किशोर दा का असली नाम था आभास कुमार गांगुली।

किशोर कुमार ने एक नहीं की थी चार शादियां, इनकी जिंदगी के हैं कई रोचक किस्से

4 of 13
बचपन में ही किशोर मुंबई पहुंचे अपने बड़े भाई के पास। किशोर दा के बड़े भाई यानि मशहूर अभिनेता अशोक कुमार जिन्हे लोग दादा मुनि के नाम से जानते हैं।
विज्ञापन

किशोर कुमार ने एक नहीं की थी चार शादियां, इनकी जिंदगी के हैं कई रोचक किस्से

5 of 13
मुंबई में किशोर कुमार को पहली बार फिल्म 'जिद्दी' में गाना गाने का मौका मिला। गाना था 'मरने की दुआएं क्यों मांगूं'। ये बात है, सन 1948 की।
विज्ञापन

किशोर कुमार ने एक नहीं की थी चार शादियां, इनकी जिंदगी के हैं कई रोचक किस्से

6 of 13
फिल्म 'छम-छमा-छम' में पहली बार किशोर कुमार हीरो बनें। हालांकि इससे पहले भी वो 1951 में 'मुकद्दर' में एक छोटा सा किरदार निभा चुके थे।
विज्ञापन

किशोर कुमार ने एक नहीं की थी चार शादियां, इनकी जिंदगी के हैं कई रोचक किस्से

7 of 13
किशोर दा ने अभिनेता के तौर पर कई शानदार फिल्में दी, जिनमें 'मिस्टर एक्स इन बॉम्बे', 'गंगा की लहरें', 'चाचा जिंदाबाद', 'चलती का नाम गाड़ी', 'झुमरू', 'प्यार किए जा', 'पड़ोसन', 'इल्जाम', 'शरारत', 'नया अंदाज', 'साधु और शैतान' और 'दिल्ली का ठग' शामिल हैं।

किशोर कुमार ने एक नहीं की थी चार शादियां, इनकी जिंदगी के हैं कई रोचक किस्से

8 of 13
किशोर कुमार ने भी चार शादियां की। उनकी पहली बीवी थीं रूमा देवी। रुमा देवी से तलाक के बाद किशोर ने खूबसूरत अदाकारा मधुबाला से शादी की। लेकिन इस बार भगवान ने मधुबाला को किशोर से छीन लिया।

किशोर कुमार ने एक नहीं की थी चार शादियां, इनकी जिंदगी के हैं कई रोचक किस्से

9 of 13
मधुबाला की मौत के बाद किशोर कुमार की जिंदगी में योगिता बाली आईं। लेकिन ये शादी भी ज्यादा ना चल सकी। किशोर दा की चौथी बीवी बनीं लीना चंद्रावरकर। ये शादी भी लंबी ना चल सकी इस बार किशोर खुद ही दुनिया को अलविदा कह गए।

किशोर कुमार ने एक नहीं की थी चार शादियां, इनकी जिंदगी के हैं कई रोचक किस्से

10 of 13
1987 को 13 अक्टूबर के दिन किशोर को दिल का दौरा पड़ा और फिर फिल्मी जगत का ऐसा दिया बुझ गया जिसके गाए गाने आज भी अंधेरे में रोशनी का सा काम करते हैं।

किशोर कुमार ने एक नहीं की थी चार शादियां, इनकी जिंदगी के हैं कई रोचक किस्से

11 of 13
किशोर कुमार के निर्देशन और प्रोड्क्शन में 'दूर का राही', 'दूर गगन कि छांव में', 'झुमरू', 'चलती का नाम गाड़ी', 'बढ़ती का नाम दाढ़ी', 'दूर वादियों में कहीं' जैसी फिल्में बनी।

किशोर कुमार ने एक नहीं की थी चार शादियां, इनकी जिंदगी के हैं कई रोचक किस्से

12 of 13
माना जाता है कि कई अभिनेता शायद इतने मशहूर ना होते अगर किशोर कुमार ना होते। राजेश खन्ना भी ऐसे ही सुपरस्टार थे। जिन पर किशोर की आवाज खूब जमती थी।
विज्ञापन

किशोर कुमार ने एक नहीं की थी चार शादियां, इनकी जिंदगी के हैं कई रोचक किस्से

13 of 13
किशोर कुमार की जयंती हम यही कह रहे हैं, 'आए तुम याद मुझे, गाने लगी हर धड़कन'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें