बाहुबली और बजरंगी भाईजान भले कमाई के रिकॉर्ड बना रही हो, पर जैसे ही बात वैश्विक स्तर पर जाती हैं, हमारी फिल्में बौनी नजर आने लगती हैं। कई दफे ये चर्चा चली करती है कि बॉलीवुड में वैसी फिल्में बनना कब शुरू होंगी। लेकिन आंकड़े बताते ये चर्चा बेमानी है। जरा देखिए...
विज्ञापन
डायनासोर के मुकाबले चींटी हैं हम, सबूत है बॉक्स ऑफिस आंकड़े
2 of 11
दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'अवतार' (करीब 4832 करोड़) है और भारत की 'पीके (करीब 785 करोड़)'। दोनों में 4000 करोड़ से ज्यादा का अंतर है। अवतार को बनाने में जेम्स कैमरून ने करीब 1507 करोड़ खर्च किए। जबकि पीके को बनाने में राजु हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा ने 125 करोड़ खर्च किया। आंकड़े आईएमडीबी डॉट कॉम से लिए गए हैं। (पीके ने हाल ही में 140 करोड़ चीन में कमाए थे, वो डाटा अलग से शामिल किया गया है।)
विज्ञापन
डायनासोर के मुकाबले चींटी हैं हम, सबूत है बॉक्स ऑफिस आंकड़े
3 of 11
इसी तरह 1997 में आई हॉलीवुड फिल्म टाइटेनिक (करीब 4184 करोड़) दुनिया दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। जबकि बॉलीवुड में दूसरे स्थान पर धूम 3 (करीब 565 करोड़) है। इसको बनाने के लिए जेम्स कैमरून ने 1272 करोड़ खर्च किए। धूम 3 बनाने में यशराज बैनर्स ने 150 करोड़ लगाए। दोनों की लागत के स्तर देखें तो भी 1122 करोड़ अंतर आता है।
डायनासोर के मुकाबले चींटी हैं हम, सबूत है बॉक्स ऑफिस आंकड़े
4 of 11
तीसरे स्थान पर दि अवेंजर्स (करीब 3961 करोड़) और भारत में चेन्नई एक्सप्रेस (करीब 407 करोड़) हैं। हमारे देश में अब मल्टीस्टारर फिल्म बनाने में लोग कतराते हैं। लेकिन हॉलीवुड इस फिल्म लगभगी सभी बड़े स्टारों ने काम किया और इसकी कमाई भी बड़ी रही।
विज्ञापन
डायनासोर के मुकाबले चींटी हैं हम, सबूत है बॉक्स ऑफिस आंकड़े
5 of 11
हाल ही में आई जुरासिक वर्ल्ड कमाई के मामले में दुनिया की चौथी फिल्म है। इसने करीब 3885 करोड़ की कमाई की। खास बात ये रही इसने भारत में आकर 100 करोड़ से ज्यादा का व्यापार किया। अब सवाल ये है कि क्या हमारी फिल्में भी बाहर जाकर इतनी कमाई कर पाएंगी। पीके और चौथे नंबर की फिल्म 3 इडियट्स ( करीब 401 करोड़) ने इसकी उम्मीद जगाई है। पर...
विज्ञापन
डायनासोर के मुकाबले चींटी हैं हम, सबूत है बॉक्स ऑफिस आंकड़े
6 of 11
बाहर जाकर हमारी फिल्में के व्यापार का औसत उतना ही होता है, जितनी हमारे यहां। क्योंकि हमारी फिल्मों की स्केल वह नहीं होती, लागत वह नहीं होती, जो हॉलीवुड की होती है। जैसे पांचवें स्थान पर काबिज फिल्म द डॉर्क नाइट (करीब 3389 करोड़) है। इसका बजट 1176 करोड़ था। वहीं भारतीय फिल्मों किक (करीब 376 करोड़) की लागत 125 करोड़ है। लेकिन भारत में दक्षिण भारत के निर्माता कभी-कभार इस आंकड़े से आगे जाते हैं।
विज्ञापन
डायनासोर के मुकाबले चींटी हैं हम, सबूत है बॉक्स ऑफिस आंकड़े
7 of 11
बावजूद इसक छठे स्थान पर काबिज स्टार वारः एपिसोड फर्स्ट, द फैंटम मेनेस की कमाई 3014 करोड़ है। और भारत में बड़े पैमाने पर बनी दिक्षण भारतीय फिल्म एंथिरन की कमाई महज 360 करोड़ है। हाल ही में भारत में एक ऐसी फिल्म बनी है जिसे हॉलीवुड का जवाब माना जा रहा था लेकिन...
डायनासोर के मुकाबले चींटी हैं हम, सबूत है बॉक्स ऑफिस आंकड़े
8 of 11
लागत के स्तर पर देखें तो हमें ये फर्क पहले ही समझ आ जाता है। हाल ही में भारत में एक फिल्म बनी है, जिसकी तुलना हॉलीवुड से किया जा रहा है। फिर भी उसकी लागत महज 250 करोड़ है। जबकि छठे स्थान की कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म स्टार वार 1977 में आई थी। तब भी इसका बजट 699 करोड़ था। कमाई करीब 2925 करोड़ है। जबकि हमारी वो फिल्म यानि बाहुबली फिल्हाल 400 करोड़ के पास पहुंची है। अभी इसकी कमाई जारी है।
डायनासोर के मुकाबले चींटी हैं हम, सबूत है बॉक्स ऑफिस आंकड़े
9 of 11
इसी तरह आठवें स्थान पर इसी साल आई मल्टी स्टारर फिल्म एवेंजर्सः एज ऑफ अल्ट्रॉन (करीब 2893 करोड़) एक बार फिर रिकॉर्ड बनी। और हमारे यहां खानों की फिल्मों का बोलबाला रहता है, सो शाहरुख खान की कमजोर स्टोरीलाइन वाली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर (करीब 360 करोड़) आठवें स्थान पर हैं।
डायनासोर के मुकाबले चींटी हैं हम, सबूत है बॉक्स ऑफिस आंकड़े
10 of 11
नौवां स्थान द डॉर्क नाइट राइजेज (करीब 2848 करोड़) और बॉलीवुड में कमाई की गारंटी बन चुके सलमान खान की एक था टाइगर (करीब 324 करोड़) हैं।
डायनासोर के मुकाबले चींटी हैं हम, सबूत है बॉक्स ऑफिस आंकड़े
11 of 11
दसवें स्थान की बात की जाए तो यहां आते-आते ये खाईं और गहरी हो जाती है। हॉलीवुड फिल्म श्रेक 2 की कमाई करीब 2772 करोड़ है। जबकि कृष 3 की कमाई महज 320 करोड़ है। इन दोनों में अंतर करीब 2452 करोड़ रुपये का है।