17 साल पहले सलमान खान ने एक रोमांटिक हीरो के तौर पर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन 17 साल और 99 फिल्में करने के बाद सलमान, सल्लू भाईजान बन गए। एक नजर डालिए, सलमान के इन 17 सालों पर...। साल 1989 एक सफल रोमांटिक हीरो की छवि बनी।
विज्ञापन
17 तस्वीरों में देखें सलमान खान की 99 फिल्मों का सफर
2 of 17
इसके बाद 'बागी', 'सनम बेवफा' 'साजन', 'हम आपके हैं कौन' ने कामयाबी के ऊंचाई पर पहुंचा दिया। एक सफल रोमांटिक हीरो के तौर पर स्थापित हो गए।
विज्ञापन
17 तस्वीरों में देखें सलमान खान की 99 फिल्मों का सफर
3 of 17
सलमान की अलग पहचान बन गई। लोग दोस्ती बढ़ाने लगे। इंडस्ट्री में नये-नये दोस्त बने। दोस्तों संग शामें गुजरने लगीं। पार्टियों के दौर चलने लगे। खुशमिजाज सलमान की छवि रोमांटिक हीरो से यारों के यार वाली बनने लगी।
17 तस्वीरों में देखें सलमान खान की 99 फिल्मों का सफर
4 of 17
साल 1995 और करन-अर्जुन। शाहरुख खान के साथ पहली फिल्म और पहली बार मारधाड़ वाला किरदार। फिर जीत, जुड़वा, प्यार किया तो डरना क्या, बंधन। छवि एकदम से बदल गई।
विज्ञापन
17 तस्वीरों में देखें सलमान खान की 99 फिल्मों का सफर
5 of 17
एक सुडौल शरीर वाला शर्टलेस लड़का देश की युवतियों के जेहन में घूमने लगा। जो ज्यादातर बस जिंस पहने दिखाई देने लगा। यही वो दौर भी शुरू हुआ जब सलमान ने अपने इंडस्ट्री के दोस्तों की मदद करनी शुरू की।
विज्ञापन
17 तस्वीरों में देखें सलमान खान की 99 फिल्मों का सफर
6 of 17
इस मोड़ पर बीवी नंबर 1, जानम समझा करो और 'हम दिल दे चुके सनम'। जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। सलमान को प्यार हो गया।
विज्ञापन
17 तस्वीरों में देखें सलमान खान की 99 फिल्मों का सफर
7 of 17
गली-गली में सलमान-एश्वर्या के प्यार की चर्चाएं होनी लगीं। किस्से कहानियां बनने लगीं। उनकी पार्टियां, अजीबोगरीब हरकतें सामने आने लगीं। सलमान की छवि में फिर बदलाव।
17 तस्वीरों में देखें सलमान खान की 99 फिल्मों का सफर
8 of 17
हैलो ब्रदर, हम साथ-साथ हैं, दुल्हन हम ले जाएंगे, चल मेरे भाई, हर दिल जो प्यार करेगा, ढ़ाई आखर प्रेम के, कहीं प्यार न हो जाए। करियर लड़खड़ाया। फिल्में चुनने में लापरवाही बरती गई। शराब की लत लगी।
17 तस्वीरों में देखें सलमान खान की 99 फिल्मों का सफर
9 of 17
'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान राजस्थान में सोनाली बेंद्रे और तब्बू और नीलम के साथ संरक्षित जानवर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा। छवि बदली।
17 तस्वीरों में देखें सलमान खान की 99 फिल्मों का सफर
10 of 17
वर्ष 2002 में सलमान की एक लैंड क्रूजर कार मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बेकरी के बाहर स्थित फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ गई थी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए।
17 तस्वीरों में देखें सलमान खान की 99 फिल्मों का सफर
11 of 17
गैर इरादतन हत्या का केस। बुरी तरह फंसते नजर आए। कम से कम 10 साल की कैद के आसार बने। छवि पूरी तरह बदल गई। सलमान हीरो से विलेन बन गए। लोगों के दिमाग में सलमान के नाम पर एक बिगड़ैल लड़की छवि उभरने लगे।
17 तस्वीरों में देखें सलमान खान की 99 फिल्मों का सफर
12 of 17
ऐश्वर्या का साथ छूट गया। खूब शराब पीने लगे। साथ-साथ वो दौर भी चल पड़ा जब अपने करियर के बजाव वो लोगों के डूबे करियर उठाने में, पर्दे के पीछे से निर्माता-निर्देशकों से लोगों के नामों की अनुसंशा करने में लगाने लगे।
17 तस्वीरों में देखें सलमान खान की 99 फिल्मों का सफर
13 of 17
यही एक छवि बनी लोगों की सहायता करने वाली। लेकिन बिगड़ैल लड़के वाली छवि टूटी नहीं। पर तेरे नाम, गर्व, मुझसे शादी करोगी से वापसी की कोशिश। लेकिन अतीत पीछा नहीं छोड़ा।
17 तस्वीरों में देखें सलमान खान की 99 फिल्मों का सफर
14 of 17
मैंने प्यार क्यों किया, नो एंट्री, क्योंकि, जान-ए-मन, सलाम-ए-इश्क, पार्टनर से पूरजोर वापसी कोशिश। लेकिन...। कहते हैं यही एक दौर था जब सलमान ने अपने बारे में सोचना शुरू किया। और जुलाई 20, 2007...
17 तस्वीरों में देखें सलमान खान की 99 फिल्मों का सफर
15 of 17
जुलाई 20, 2007 को सलमान अपना एक एनजीओ शुरू किया। बिइंग ह्यूमन फाउंडेशन। इससे उन्होंने देश के गरीब बच्चों की सहायता करनी शुरू की। छवि फिर से बदली, लेकिन...
17 तस्वीरों में देखें सलमान खान की 99 फिल्मों का सफर
16 of 17
गाड तू सी ग्रेट हो, हैलो, युवराज ने सलमान के करियर को पूरी तरह डुबा दिया। एक तरह से माना जाना लगा कि इंडस्ट्री सलमान की विदाई का समय आ गया है। इन्हीं दिनों सलमान से कैटरीना के बर्थडे पार्टी में लड़ाई। लेकिन इससे हुआ ये कि लोग सलमान के बिगड़ैल लड़के वाली छवि कहीं खो गई। वो वापस लोगों के दिलों में आने लगे।
17 तस्वीरों में देखें सलमान खान की 99 फिल्मों का सफर
17 of 17
फिर वांटेड, दबंग, रेडी, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, दबंग 2, जय हो, किक ने सलमान को 'बजरंगी भाईजान' बना दिया। आज सलमान की लोकप्रियता का आलम ये है कि निर्माता-निर्देशक कहते हैं, 'आपके फिल्म बनाने के लिए कुछ न हो, बस एक सलमान खान हो, तो फिल्म हिट होने की गारंटी है'।