फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिंघम-3' के लिए हो जाइए तैयार, अब इस फिल्म की होगी रिमेक

Wed, 01 Nov 2017 11:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एक्टर अजय देवगन और डायरेक्टर रोहित शेट्टी के लिए ये दिवाली खुशखबरी लेकर आई। उनकी फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने बॉक्सऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े। गोलमाल सीरीज की ये चौथी फिल्म अब भी दर्शकों को टिकटघर तक खींच कर ला रही है। इस कामयाबी से जोश में आए डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने पहले गोलमाल-5 का इशारा किया तो अब एक और बड़ा ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
अजय-रोहित की ये जोड़ी 'सिंघम-3' के लिए कमर कस चुकी है। अजय देवगन के साथ सिंघम उनकी हिट सीरीज है। अभी तक सिंघम तमिल सुपरस्टार सूर्या की फिल्मों पर आधारित थी, लेकिन 'सिंघम-3' मलयालम फिल्म 'एक्शन हीरो बीजू (2016)' पर आधारित होगी।
विज्ञापन

3 of 4
मलयालम फिल्म के रीमेक राइट्स खरीद लिए गए हैं। फिल्म में निवीन पॉली हीरो थे। यह भी एक पुलिस अधिकारी की कहानी है, लेकिन फिल्म की फाइनल स्क्रिप्ट अभी तक तय नहीं की गई है, इस पर काम होना बाकी है। 
विज्ञापन

4 of 4
सिंघम सीरीज की पहली फिल्म 2011 में आई थी और दूसरी फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ 2014 में आई थी। दोनों ही फिल्में अपने एक्शन और सीटीमार डायलॉग की वजह से सुपरहिट रही थीं। ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन 26 अक्टूबर को ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी थी। उनके इस ट्वीट पर रोहित शेट्टी के ऑफिस ने इस खबर की पुष्टि कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें