सितंबर में बॉक्स ऑफिस ने कई फिल्मी सितारों को झटके दिए तो कुछ की फिल्में चलीं। कई बड़े सितारो को भी निराशा हाथ लगी। आइए जानते हैं, कि इस महीने किस सितारे को मिली सफलता और किस स्टार के दिल की हसरतें रह गईं अधूरीं।
विज्ञापन
जानिए, सितंबर में कैसा रहा बॉक्स ऑफिस का हाल
2 of 6
इस सप्ताह रिलीज हुई कपिल शर्मा की 'किस किस को प्यार करूं' ने ईद की छुट्टी के चलते अच्छी शुरूआत की। फिल्म ने पहले दिन 10.25 करोड़ की कमाई की। पहले वीकएंड पर फिल्म ने 25.19 करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन
जानिए, सितंबर में कैसा रहा बॉक्स ऑफिस का हाल
3 of 6
इस ही हफ्ते रिलीज हुई मधुर भंडारकर की 'कैलेंडर गर्ल्स' बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई। फिल्म ने अपने पहले वीकएंड पर सिर्फ 4.25 करोड़ की कमाई की है।
जानिए, सितंबर में कैसा रहा बॉक्स ऑफिस का हाल
4 of 6
18 सितंबर को इमरान खान और कंगना रनौत की 'कट्टी-बट्टी' रिलीज हुई। फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थीं। लेकिन फिल्म अब तक सिर्फ 22.96 करोड़ का आंकड़ा ही छू पाई है। जो कि कंगना के स्टारडम को देखते हुए काफी कम है।
विज्ञापन
जानिए, सितंबर में कैसा रहा बॉक्स ऑफिस का हाल
5 of 6
सलमान खान के प्रोड्क्शन में बनी 'हीरो' से बहुत ज्यादा उम्मीदें सलमान को थीं। 11 सितंबर को रिलीज हुई हीरो से सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी ने अपने करियर शुरू किए। लेकिन फिल्म को प्रचार तो मिला लेकिन दर्शक कम ही मिले। फिल्म ने अब तक 31.75 करोड़ रुपए की कमाई की है।
इस महीने की शुरूआत 'वेलकम बैक' से हुई। फिल्म 4 सितंबर को रिलीज हुई। अनिल कपूर, नाना पाटेकर और जॉन अब्राहम जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। हालांकि फिल्म की रफ्तार जल्दी ही धीमी पड़ गई। फिल्म 100 करोड़ के करीब आकर ठिठक गई। फिल्म ने 95.5 करोड़ की कमाई की है। (सभी आंकड़े बॉलीवुड मूवी रिव्यूज)