फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतें पूरी नहीं कर पाया तो पत्नी ने डाला खौलता पानी

विज्ञापन
1 of 7
एक महिला ने जरूरतें न पूरी कर पाने पर अपने पति कते ऊपर खौलता हुआ पानी डाल दिया, जिसके चलते वह बुरी तरह जख्मी हो गया। (तस्वीरें- डेली मेल से)
विज्ञापन

जरूरतें पूरी नहीं कर पाया तो पत्नी ने डाला खौलता पानी

2 of 7
घटना इंग्लैंड के पीटरबर्ग की है। 65 वर्षीय केन ग्रेगरी का शरीर इस हमले में 14 फीसदी जल गया। इसके आरोप में उसकी पत्नी टेरेसा गिलबर्स्टन (60) को चार साल जेल की सजा हुई है।
विज्ञापन

जरूरतें पूरी नहीं कर पाया तो पत्नी ने डाला खौलता पानी

3 of 7
इस घटना में ग्रेगरी के सिर, गले और पीठ पर गहरे जख्म आए। अब शायद ही ये निशान उसके शरीर से जाएं। पूर्व स्पेशल कांस्टेबल गिलबर्स्टन बुधवार को कोर्ट में पेश हुई, जहां उसे शारीरिक क्षति पहुंचाने का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई।

जरूरतें पूरी नहीं कर पाया तो पत्नी ने डाला खौलता पानी

4 of 7
जज पीटर मर्फी ने कहा कि यह काफी दुखद घटना है और आरोपी पर किसी करह की दया नहीं बरती जा सकती क्योंकि आरोपी को इसका जरा भी खेद नहीं है। उन्होने कहा कि खौलते पानी के जरिए उसे घायल करने के इरादे से हमला किया गया, लेकिन किस्मत से वह बच गया और ज्यादा गंभीर जख्म नहीं आए।
विज्ञापन

जरूरतें पूरी नहीं कर पाया तो पत्नी ने डाला खौलता पानी

5 of 7
जज ने यह भी कहा कि पीड़ित को तलाक चाहिए था, अगर दोनों समझदारी से काम लेते यह रिश्ता इस तरह नहीं टूटता। कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि आरोपी महिला सात साल तक पीड़ित से नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

जरूरतें पूरी नहीं कर पाया तो पत्नी ने डाला खौलता पानी

6 of 7
कोर्ट में पीड़ित के वकील ने बताया कि उनकी शादी एक मुसीबत बन गई थी। रोजाना पैसे और अन्य जरूरतों के लिए उनका झगड़ा होने लगा और एक दिन हालात यहां तक आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतें पूरी नहीं कर पाया तो पत्नी ने डाला खौलता पानी

7 of 7
ग्रेगरी ने कहा कि पत्नी की इस हरकत के खिलाफ आवाज उठाकर उसने उन पुरुषों को हौसला दिया है, जो रोजाना घरेलू हिंसा का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें