फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के मोस्ट वांटेड अपराधी, किस पर है सबसे ज्यादा ईनाम?

विज्ञापन
1 of 11
जैसे दाऊद भारत का सबसे बड़ा मोस्ट वांटेड अपराधी है वैसे ही मैक्सिको और रूस जैसे देशों में भी खूंखार अपराधी हैं जिनका वहां दाऊद जैसा ही खौफ है। तस्वीरें।
विज्ञापन

दुनिया के मोस्ट वांटेड अपराधी, किस पर है सबसे ज्‍यादा ईनाम?

2 of 11
1- डोकू उमराव
डोकू उमराव को रूस का ओसामा बिन लादेन भी कहते हैं। डोकू उमराव फोर्ब्स की 2011 की मोस्ट वांटेड टॉप-10 अपराधियों की सूची में पहले स्‍थान पर हैं। डोकू उमराव की कोशिश दक्षिण रूस को एक इस्लामिक सम्राज्य बनाना है। रूस में 2010 में आतंकी घटनाओं के लिए इसने जिम्मेदारी ली थी। मास्को में कई जगहों पर बमबारी के लिए उमराव को दोषी माना गया है। उमराव के बारे में सूचना देने के लिए पांच मिलियन डॉलर यानी करीब 33 करोड़ रुपए का इनाम रखा गया है।
विज्ञापन

दुनिया के मोस्ट वांटेड अपराधी, किस पर है सबसे ज्‍यादा ईनाम?

3 of 11
2- जौक्विन गूजमैन
जौक्विन गूजमैन उर्फ अल चापो मेक्सिको की जेल में करीब डेढ़ मील लंबी सुरंग खोदकर भागने के बाद दुनिया का सबसे शातिर अपराधी बन गया है। अल चापो को मैक्सिको से अमेरिका में ड्रग तस्करी के लिए दोषी पाया गया है। जेल से भागने के करीब छह म‌हीने बाद अल चापो एक बार फिर पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया है। अल चापो पर अमेरिका ने 50 लाख डॉलर यानी करीब 33 करोड़ 44 लाख रुपए का ईनाम घोषित कर रखा है।

दुनिया के मोस्ट वांटेड अपराधी, किस पर है सबसे ज्‍यादा ईनाम?

4 of 11
3- अयमान अल जवाहिरी
तालीबानी नेता अयमान अल जवाहिरी को दुनिया का तीसरा मोस्ट वांटेड अपराधी माना गया है। जवाहिरी को 1998 में तंजानिया ओर केन्या में मौजूद अमेरिकी दूतावास में बमबारी कराने का मास्टर माइंड माना गया है। इस बमबारी में सैकडों लोग मारे गए थे। ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद जवाहिरी अब अल कायदा का नया मुखिया है। अमेरिका ने अल जवाहिरी पर 25 मिलियन डॉलर यानी करीब 167 करोड़ रुपए का ईनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

दुनिया के मोस्ट वांटेड अपराधी, किस पर है सबसे ज्‍यादा ईनाम?

5 of 11
4- दाऊद इब्राहीम
भारत के सबसे बड़ा मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद को फोर्ब्स ने दुनिया का चौथा मोस्ट वांटेड अपराधी माना है। दाऊद 1993 में मुंबई में हुए सीरियल धमाकों से 257 लोगों की हत्या का दोषी पाया गया है। फोर्ब्स ने 2011 में दाऊद की डी-कंपनी में करीब पांच हजार लोगों के जुड़े होने की बात कही है। दाऊद के कई आतंकी गतिविधियों में भी जुड़े की बात सामने आई है। कई खबरों में भारत सरकार की ओर दाऊद को पकड़ने के लिए 25 मिलियन डॉलर यानी करीब 167 करोड़ रुपए घोषित हैं।
विज्ञापन

दुनिया के मोस्ट वांटेड अपराधी, किस पर है सबसे ज्‍यादा ईनाम?

6 of 11
5- सेमिअन मोगिलेविच
सेमिअन रूस में संगठित अपराध का एक बड़ा चेहरा है। इसे 2008 में टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था लेकिन वकीलों की दलीलों की वजह से इन्हें 2009 में छोड़ दिया गया था। सेमिअन पर 150 मिलियन डॉलर के स्टॉक का फ्रॉड करने का भी आरोप है जिसकी वजह से अमेरिका ने सेमिअन पर पाबंदी लगाने की मांग की थी। इसके अलावा सेमिअन रूस और अमेरिका में ह‌थियार तस्करी में भी एक सरगना अपराधी है।
विज्ञापन

दुनिया के मोस्ट वांटेड अपराधी, किस पर है सबसे ज्‍यादा ईनाम?

7 of 11
6-नसीर अल वुहायशी
वुहायशी ओसामा बिन लादेन का पूर्व सचिव है जो यमन में अल कायदा का सबसे बड़ा नेता है। इस पर अमेरिका सहित कई देशों में आतंकी हमला कराने का अरोप है। एबीसी न्यूज के मुताबिक अमेरिकी सरकार वुहायशी पर 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 66 करोड़ रुपए का ईनाम घोषित कर रखा है।

दुनिया के मोस्ट वांटेड अपराधी, किस पर है सबसे ज्‍यादा ईनाम?

8 of 11
7-मेट्टिओ मेसिना डिनारो
डिनारो को इटली का सबसे बड़ा माफिया है। इटली में कई अपराधिक ग्रुप हैं जिनमें डिनारो को सबका बॉस माना गया है। डिनारो के कई साथी गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन वह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया।

दुनिया के मोस्ट वांटेड अपराधी, किस पर है सबसे ज्‍यादा ईनाम?

9 of 11
9- फिल‌िसिएन कबूगा
कबूगा को अफ्रीका क्षेत्र का मोस्ट वांटेड अपराधी है। कबूगा को अफ्रीका में करीब आठ लाख लोगों का नरसंहार का दोषी पाया गया है। कबूगा ने 1994 में एक विशेष जाति रवांडा के लोगों का नरसंहार कराया था। कबूगा के बारे में सूचना देने वाले को भारी ईनाम देने का ऐलान कर रखा है।

दुनिया के मोस्ट वांटेड अपराधी, किस पर है सबसे ज्‍यादा ईनाम?

10 of 11
8- अलिमजहां तोख्ताखूनोव - वास्तव‌िक रूप से उज्बेकिस्तान का रहने वाला है लेकिन यह रूस में बड़े पैमाने पर अपराध करने का दोषी माना गया है। अलिमजहां ड्रग तस्करी, हथियार तस्करी और चोरी के वाहनों की तस्करी कराने के लिए कुख्यात है। इसके अपराध से अमेरिका भी परेशान है और अलिमजहां को पकड़ने की कोशिश में है।
विज्ञापन

दुनिया के मोस्ट वांटेड अपराधी, किस पर है सबसे ज्‍यादा ईनाम?

11 of 11
10- जोशेफ कोनी
जोशेफ लार्ड्स रेसिस्टेंट आर्मी का मुखिया है जिसका युगांडा में खौफ है। जोशेफ ने भी यूगांडा सहित कई इलाकों में भीषण नरसंहार कराया था। जोशेफ पर 30 हजार बच्चों सहित 60 हजार लोगों का अपहरध कर उनही हत्या, बलात्कार और सेक्स स्लेवरी के लिए दोषी माना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें