फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 बल्लेबाज जिनके भरोसे ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देगा इंडिया

विज्ञापन
1 of 7
भले ही टीम इंडिया के बल्लेबाज दूसरे अभ्यास मैच में पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सके हों लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस बात से आश्वस्त होंगे कि उनके बल्लेबाज वनडे सीरीज में बेहतर खेल दिखाएंगे। बल्लेबाजी ही टीम इंडिया की रीढ़ है और इसी के सहारे वह दुनियाभर में अपनी चुनौती देती रही है। एक महीने के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया गई भारतीय टीम भी अपनी बल्लेबाजी के भरोसे होगी।
विज्ञापन

ये 5 बल्लेबाज जिनके भरोसे ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देगा इंडिया

2 of 7
टीम इंडिया में कई बल्लेबाज हैं जिन्होंने दुनियाभर में सीमित ओवरों के खेल में शानदार प्रदर्शन किया है। कप्तान धोनी की अगुवाई में 9 महीने में दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया गई टीम इंडिया में वहीं बल्लेबाज हैं जो पिछले साल इसी धरती पर वर्ल्ड कप खेलने आए थे। जानते हैं उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जिनके सहारे धोनी इस देश में वनडे सीरीज जीतने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

ये 5 बल्लेबाज जिनके भरोसे ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देगा इंडिया

3 of 7
शुरुआत ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा से करते हैं। वह एकदम मौके से फॉर्म में लौटे और दूसरे अभ्यास मैच में अर्धशतक ठोंक दिया। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी है लेकिन वह लंबे-लंबे अंतराल के बाद बड़ी पारी जरूर खेलते हैं। उनका बल्ला लंबे समय से चुप बैठा है और उम्मीद है कि इस बार उनका बल्ला चलेगा और टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिलेगी।

ये 5 बल्लेबाज जिनके भरोसे ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देगा इंडिया

4 of 7
अब बात करते हैं टीम इंडिया के दूसरे ओपनर शिखर धवन की। धवन के लिए ऑस्ट्रेलिया की धरती बेहद खास है क्योंकि उनका यह एक तरह से ससुराल है। उनकी पत्नी का परिवार मेलबर्न में लंबे समय से रहता है। पिछले साल मेलबर्न में ही वर्ल्ड कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 137 रनों की पारी खेली जो उनके करियर की बेस्ट वनडे पारी भी है। इससे पहले एडिलेड में पाक के खिलाफ 73 रन बनाए थे।
विज्ञापन

ये 5 बल्लेबाज जिनके भरोसे ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देगा इंडिया

5 of 7
टीम इंडिया की नई रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली पर तो बड़ा दांव रहेगा ही। कोहली ने 2014-15 के दौरे के दौरान टेस्ट सीरीज में 4 शतक जमाए थे और इसके बाद वनडे मैचों में भी अपना जलवा दिखाया। कोहली एक बार क्रीज पर जम जाने के बाद बड़ी पारी खेलने में माहिर हैं, खासकर लक्ष्य का पीछा करते हुए कई बड़ी पारियां खेली है।
विज्ञापन

ये 5 बल्लेबाज जिनके भरोसे ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देगा इंडिया

6 of 7
अजिंक्य रहाणे, जो एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं और वह हर जगह टिककर बल्लेबाजी करने वाले चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों में शुमार हैं। हालांकि सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि धोनी उन्हें ज्यादा पसंद नहीं करते, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछालभरी पिच पर संयम के साथ बल्लेबाजी करने वालों की जरूरत पड़ेगी तो कप्तान को उनका इस्तेमाल करना ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये 5 बल्लेबाज जिनके भरोसे ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देगा इंडिया

7 of 7
रविंद्र जडेजा टीम इंडिया के बड़े ऑलराउंडर हैं। वह तेज बल्लेबाजी करने में माहिर माने जाते हैं। मध्य क्रम में सुरेश रैना इस बार नहीं हैं तो धोनी किसी नए बल्लेबाज की जगग अनुभवी ऑलराउंडर को ही मौका देना चाहेंगे, ऐसे में जडेजा बेहतर विकल्प हो सकते हैं। हाल में वह जिस तरह से खेल रहे हैं उससे लगता है कि मध्य क्रम की समस्या का समाधान बनने में सफल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें