फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी की दीवानी इस महिला को महंगा पड़ा शौक, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 7
तीन साल में 57 किलो वजन घटाने वाली महिला ने सोशल साइट पर अपनी तस्वीरें डालते वक्त बिल्कुल भी नहीं सोचा था कि उसके साथ कोई धोखा भी कर सकता है। (तस्वीरें- डेली मेल से)
विज्ञापन

सेल्फी की दीवानी इस महिला को महंगा पड़ा शौक, तस्वीरें

2 of 7
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के एक शहर में कॉरपोरेट रिशेप्सनिस्ट के तौर पर काम करने वाली लारा केली ने नियमित एक्सरसाइज और खाने के प्लान के जरिए तीन साल में इतना वजन कम किया था।
विज्ञापन

सेल्फी की दीवानी इस महिला को महंगा पड़ा शौक, तस्वीरें

3 of 7
खुद को वजन कम करने के लिए प्रेरित करने के लिए उसने ये तस्वीरें सोशल साइट इंस्टाग्राम और टंबलर पर भी डालीं। ताकि लोग उसकी तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दें और वह आगे भी अपना प्लान जारी रखे।

सेल्फी की दीवानी इस महिला को महंगा पड़ा शौक, तस्वीरें

4 of 7
उसकी की इस गतिविधि की वजह से टंबलर पर उसके ब्लॉग में करीब 20 हजार फॉलोअर हो गए, लेकिन एक ऑनलाइन विज्ञापन कंपनी ने उसके इस रूटीन में दखल डाला और चोरी छुपे उसकी तस्वीरें इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सेल्फी की दीवानी इस महिला को महंगा पड़ा शौक, तस्वीरें

5 of 7
डाइटिंग की गोलियों का विज्ञापन करने के लिए कंपनी ने लारा की तस्वीरों का इस्तेमाल किया और लारा के हवाले से दावा किया कि उनकी दवा खाकर चार सप्ताह में 13 किलो वजन कम किया जा सकता है। यह दावा किया गया कि लारा ने खुद इन दवाओं का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

सेल्फी की दीवानी इस महिला को महंगा पड़ा शौक, तस्वीरें

6 of 7
उसे इस फर्जीवाड़े का पता तब चला जब कुछ दोस्तों ने ऑनलाइन विज्ञापन में उसे टैग करना शुरू कर दिया। यही नहीं अनजान लोगों ने भी उसे मैसेज भेजकर उन दवाओं के नाम पूछने शुरू कर दिए, जिनके जरिए उसने वजन कम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी की दीवानी इस महिला को महंगा पड़ा शौक, तस्वीरें

7 of 7
लारा ने जानकारी मिलते ही दोस्तों के जरिए इस विज्ञापन को रिपोर्ट करवाना शुरू किया लेकिन यह अभी तक बैन नहीं हुआ। लारा ने लोगों से विज्ञापन पर भरोसा न करने की अपील की है। वह इस फर्जीवाड़े से निपटने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें