पानीपत की अशोक विहार कॉलोनी में डीजे बजाने से रोकने पर बारातियों ने युवकों को कार से रौंद डाला। घटना में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 7
डीजे बजाने को लेकर विवाद में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मृतक का नाम राजीव कॉलोनी निवासी डीजे संचालक नरेश बताया जा रहा है। वहीं, अन्य चार युवक बुरी तरह घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों के नाम अमित, श्रवण और मुकेश बताए जा रहे हैं। बारातियों ने इन चारों के साथ पहले मारपीट की थी।
विज्ञापन
3 of 7
डीजे बजाने को लेकर विवाद में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, अशोक विहार कॉलोनी में गाजियाबाद से बारात आई थी। पुलिस ने 12 बजे के बाद डीजे बंद करवा दिया, लेकिन बाराती डीजे संचालक नरेश पर फिर से डीजे बजाने का दबाव डालने लगे, लेकिन उसने मना कर दिया।
4 of 7
डीजे बजाने को लेकर विवाद में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
डीजे बजाने से मना किए जाने पर बाराती नाराज हो गए। उन्होंने नरेश और उसके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अन्य लोगों ने बीच बचाव करके मामला निपटा दिया, लेकिन जब नरेश और उसके साथ सामान लेने आए तो नशे में धुत्त युवकों ने उन्हें कार से कुचल डाला।
विज्ञापन
5 of 7
डीजे बजाने को लेकर विवाद में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना में नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके तीनों घायल साथियों को अस्पताल ले जाया गया। उनमें से श्रवण को गंभीर हालत होने के चलते खानपुर पीजीआई रैफर किया गया।
विज्ञापन
6 of 7
डीजे बजाने को लेकर विवाद में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हाइवे पर जाम लगाया। परिजनों का कहना है कि काफी देर तक उन्होंने पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।
डीजे बजाने को लेकर विवाद में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मामले को लेकर आईजी संजय कुमार का कहना है कि परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने दूल्हे को पूछताछ के लिए बुलाया है। जल्दी ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।