मध्यप्रदेश के सागर में इन दिनों एक कार मैकेनिक हर किसी की चर्चाओं का केन्द्र बना हुआ है। वजह भी खास है क्योंकि उन्होंने अविष्कार किया है एक ऐसी कार का जो पेट्रोल डीजल की बजाय पानी से दौड़ती है।
विज्ञापन
आ गई पानी से चलने वाली कार, नहीं होगा यकीन, तस्वीरें
2 of 12
हम जानते हैं सुनने में आपको ये बात बिल्कुल अटपटी ही लग रही होगी। लेकिन यह है सोलह आने सच।
विज्ञापन
आ गई पानी से चलने वाली कार, नहीं होगा यकीन, तस्वीरें
3 of 12
यह कारनामा कर दिखाया है सागर के रहने वाले मैकेनिक रईस मरकानी ने। 44 साल के मरकानी ने ऐसी कार बनाई है जो विशुद्ध रूप से पानी से दौड़ती है। पानी के अलावा इसमें कार्बाइड का इस्तेमाल किया जाता है।
आ गई पानी से चलने वाली कार, नहीं होगा यकीन, तस्वीरें
4 of 12
रईस ने यह कार छह महीने की मेहनत से तैयार की है। अपनी खुद की वर्कशाप में उन्होंने खुद इसे तैयार किया है। इस कार की खासियत ये भी है कि ये पूरी तरह इको फ्रैंडली है।
विज्ञापन
आ गई पानी से चलने वाली कार, नहीं होगा यकीन, तस्वीरें
5 of 12
रईस बताते हैं कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण उनके दिमाग में ऐसी कार बनाने की बात आई जिसके लिए जेब ज्यादा ढीली न करनी पड़े। रईस की यह कार मात्र दस से बीस पैसे प्रति किलोमीटर की दर से दौड़ती है।
विज्ञापन
आ गई पानी से चलने वाली कार, नहीं होगा यकीन, तस्वीरें
6 of 12
असल में रईस ने अपनी एक पुरानी कार के इंजन में बदलाव करके इसे पानी से चलने के लिए तैयार किया है। इसके फ्यूल टैंक में पेट्रोल-डीजल की बजाय पानी ही डाला जाता है।
विज्ञापन
आ गई पानी से चलने वाली कार, नहीं होगा यकीन, तस्वीरें
7 of 12
पानी डालने के बाद इसमें कैल्सियम कार्बाइड का मिश्रण डाला जाता है। जिसके बाद पानी और कैल्सियम कार्बाइड के मिश्रण से एसिटीलीन गैस तैयार होती है जो कार में इंधन का काम करती है।
आ गई पानी से चलने वाली कार, नहीं होगा यकीन, तस्वीरें
8 of 12
पानी के साथ कैल्सियम कार्बाइड का संपर्क होते ही यह धधकने लगता है, जिसके बाद इसके ढक्कन को बंद कर दिया जाता है। इसके बाद तेजी से गैस फ्यूल टैंक से होते हुए इंजन तक पहुंचती है।
आ गई पानी से चलने वाली कार, नहीं होगा यकीन, तस्वीरें
9 of 12
विशेष रूप से तैयार किया गया इंजन एसिटिलीन गैस के संपर्क आते ही काम करना शुरू कर देता है।
आ गई पानी से चलने वाली कार, नहीं होगा यकीन, तस्वीरें
10 of 12
रईस ने बताया कि उनके इस अविष्कार के बाद लोगों को पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी मिलेगी। रईस मरकानी अपने अविष्कार का पेटेंट भी करवाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने एक चाईनीज फर्म से संपर्क भी किया है।
आ गई पानी से चलने वाली कार, नहीं होगा यकीन, तस्वीरें
11 of 12
रईस के अनुसार यह कार दूसरे ईंधन से चलने वाली अन्य कारों की तरह पूरा काम करती है। इसकी रफ्तार देख अच्छे अच्छे चौंक जाते हैं।