फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 चाकू निगल गया युवक, ऑपरेशन कर पेट खोला तो डाक्टर हैरान

Sat, 20 Aug 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
गुरदासपुर में लड़के ने निगले 40 चाकू - फोटो : अमर उजाला
एक महीने में 3 इंच लंबे 40 चाकू पानी के साथ निगल गया। कोई दर्द का अहसास नहीं था। नौबत ऑपरेशन की पहुंची तो डाक्टर भी हैरान रह गए।
विज्ञापन

2 of 5
गुरदासपुर में लड़के ने निगले 40 चाकू - फोटो : अमर उजाला
मामला, गुरदासपुर निवासी व्यक्ति का है, जिसने अमृतसर के अस्पताल में इलाज करवाया। डाक्टरों ने ही उसकी पहचान छिपाई है। कुछ दिन बाद ही पेट में गड़बड़ी हुई और अचानक खून की कमी हो गई। डाक्टरों को दिखाया तो उन्होंने अल्ट्रासाउंड कर कैंसर का शक जाहिर किया।
विज्ञापन

3 of 5
गुरदासपुर में लड़के ने निगले 40 चाकू - फोटो : अमर उजाला
तकलीफ बढ़ी तो बुधवार को उसने अमृतसर के एक अस्पताल में चेकअप कराया। यहां सीटी स्कैन के बाद पता चला कि पेट में चाकू जैसी कोई चीजें हैं। डॉक्टरों ने 5 घंटे के ऑपरेशन के बाद उसके पेट से 40 चाकू निकले। 44 वर्षीय व्यक्ति ने भी माना कि 3 महीने पहले उसकी मानसिक स्थिति खराब थी।

4 of 5
गुरदासपुर में लड़के ने निगले 40 चाकू - फोटो : अमर उजाला
व्यक्ति ने बताया कि उसने 3 इंच लंबे 40 चाकू खरीदे और एक महीने तक पानी के साथ निगलता रहा। इस दौरान कुछ नहीं पता चला और न ही दर्द का अहसास हुआ। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों के अनुसार कुछ चाकू बंद मिले तो कुछ पेट में जाकर खुल गए थे, जिससे पेट के अंदर ब्लीडिंग शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरदासपुर में लड़के ने निगले 40 चाकू - फोटो : अमर उजाला
डॉ. जतिंदर मल्होत्रा बताते हैं जिस समय सतविंदर आया, हालत खराब थी। वह तो यहां कैंसर का इलाज कराने आया था। इंडोस्कोपी की, कुछ नहीं मिला लेकिन सीटी स्कैन पर पता चला। फिर तुरंत ऑपरेशन किया गया। पेट खोला तो हैरान रह गए। पेट से 40 चाकू निकले। 36 चाकू पेट में फंसे थे, 4 आंतड़ियों में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें