फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद Live: आगरा में समान अधिकार पार्टी के नेता को पुलिस ने किया नजरबंद

Tue, 10 Apr 2018 09:54 PM IST
टीम डिजिटल, आगरा
विज्ञापन
1 of 4
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
जातिगत आरक्षण के खिलाफ और एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के समर्थन में यूपी के कई जिलों में भारत बंद का असर दिखाई दे रहा है। सवर्ण और ओबीसी हित संगठनों के आह्वान पर आगरा, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद और मथुरा सहित कई शहरों में बाजार बंद है। कई शहरों में बाजार को बंद कराया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
नजरबंद - फोटो : अमर उजाला
आगरा में भारत बंद के आह्वान के बाद समान अधिकार पार्टी के नेता कुलदीप शर्मा को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। पुलिस और प्रशासन इस बार कोई गलती नहीं करना चाहता। पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पूरी नजर है।
विज्ञापन

3 of 4
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मथुरा और फिरोजाबाद में सवर्ण और ओबीसी समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर जातिगत आरक्षण को खत्म करने की मांग की। साथ ही इन शहरों में सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अलर्ट के बाद देश भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

4 of 4
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कई जिलों में पुलिस और प्रशासन ने धारा 144 लागू कर किसी भी तरह के प्रदर्शन और जुलूस पर रोक लगा दी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। ब्रज में भारत बंद का पूरा असर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें