पुणे स्थित ऑटो कंपनी बजाज ने बेहद खामोशी के साथ भारतीय बाजार में सबसे सस्ती मोटरसाइकिल सीटी 100बी (CT 100B) लॉन्च कर दी है। हालांकि कंपनी ने इस लॉन्च की कोई घोषणा नहीं की है लेकिन बाइक देश के कई डीलर्स के पास बिक्री के लिए उपलब्ध है। नई बजाज बाइक की कीमत स्पोक व्हील ट्रिम सीटी 100 (35,034 रुपए) के मुकाबले 4,000 रुपए कम है।
विज्ञापन
आ गई 31 हजार रुपए में बाइक, भारत की सबसे सस्ती बाइक
2 of 5
इस नई बजाज सीटी 100बी की कीमत 31,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह अब तक की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है। कम कीमत के चलते बाइक में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं लेकिन इंजन पावर पहले जैसा ही है।
विज्ञापन
आ गई 31 हजार रुपए में बाइक, भारत की सबसे सस्ती बाइक
3 of 5
नई बाइक एक ट्रेक्डटेल लैंप के साथ राउंड हेडलाइट का इस्तेमाल किया गया है। रियर पैनल और सीट में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। रियर में लगैज कैरियर उपलब्ध है।
आ गई 31 हजार रुपए में बाइक, भारत की सबसे सस्ती बाइक
4 of 5
इसमें सिंगल सिंलेडर, 4 स्ट्रोक, 99.27 सीसी इंजन लगा है जो 8.2 बीएचपी का पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि नई बजाज बाइक 90 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है।
आ गई 31 हजार रुपए में बाइक, भारत की सबसे सस्ती बाइक
5 of 5
हाल में ही रिपोर्ट आई थी कि बजाज अपनी सबसे ज्यादा बिकने 100 सीसी कम्यूटर बाइक की कीमत कम करने का फैसला किया है। कंपनी बजाज सीटी 100 को 35,000 रुपए के अंदर लाने वाली है। नई बजाज सीटी 100बी का मुकाबला हीरो एचएफ-डिलक्स, टीवीएस स्टार सिटी प्लास, होंडा ड्रिम नियो जैसे बाइक से होगा।