फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors और Hyundai कारों की ऑनलाइन बिक्री पर भारी छूट, जानिए डिटेल्स 

Wed, 22 Apr 2020 04:16 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AmarUjala
हाल ही में Tata Motors ने ऑनलाइन बिक्री के लिए ‘Click to Drive’ नाम का एक मंच तैयार किया है। इस प्लेटफॉर्म पर कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक छूट की घोषणा की है, साथ ही ऑनलाइन बिक्री के लिए विशेष पेशकश भी की है। वहीं टाटा के ‘Click to Drive’ की तर्ज पर Hyundai कंपनी ने भी 'Click to Buy' प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। कंपनियां गाड़ियों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए इन मंचों का प्रयोग कर रही हैं। भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी ह्यूंदै भी इस प्लेटफॉर्म पर कई आकर्षक ऑफर और छूट प्रदान कर रही है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो कारें जिनपर आप इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।  

 
विज्ञापन

2 of 7
Tata Harrier - फोटो : Social Media
Tata Harrier

Tata Harrier BS 6 को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था। अगर कोई व्यक्ति टाटा हैरियर को खरीदना चाहता है और वह छूट पाना चाहता है तो वह ‘Click to Drive’ प्लेटफॉर्म का उपयोग करके खरीद सकता है। कंपनी अपनी इस गाड़ी पर 30 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। 
विज्ञापन

3 of 7
Tata Tigor - फोटो : Tata Motors
Tata Tigor

टाटा हैरियर के अलावा इस प्लेटफॉर्म पर टाटा टिगोर को भी खरीदा जा सकता है। कंपनी इस गाड़ी पर 25 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है।   

4 of 7
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
Tata Tiago

टाटा टैगो हैचबैक को भी टाटा के क्लिक टू ड्राइव प्लेटफॉर्म पर खरीदा जा सकता है। कंपनी इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 20 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है।   
विज्ञापन

5 of 7
Hyundai santro
Hyundai Santro

ह्यूंदै सैंट्रो पर कंपनी की वेबसाइट द्वारा 40 हजार रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए कॉर्पोरेट, एक्सचेंज और अन्य लाभ भी प्रदान कर रही है। आप इन सभी ऑफर्स का फायदा  'Click to Buy' प्लेटफॉर्म पर उठा सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Hyundai Grand i10 - फोटो : Hyundai Grand i10 Website
Hyundai Grand i10

ऑनलाइन खरीदने पर हुंडई ग्रैंड आई 10 कार 45 हजार रुपये के डिस्काउंट पर मिल रही है। इसके अलावा कंपनी कॉर्पोरेट, एक्सचेंज और अन्य लाभ भी नियमित छूट के साथ दे रही हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hyundai Elite i20-1
Elite i20

Elite i20 पर ग्राहक 35 हजार रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलाला ग्राहक कॉर्पोरेट छूट और एक्सचेंज बोनस का लाभ भी उठा सकते हैं। 

यही नहीं ह्यूंदै अपने ग्राहकों को अन्य कारों पर भी डिस्काउंट दे रही है। इनमें Grand i10 NIOS भी है जिसपर आप 25 हजार रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं Elantra पर एक लाख रुपये और Tucson पर ग्राहक 53 हजार रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, Creta, Aura, और नई Verna जैसी कारों पर भी ऑफर और छूट दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें