44वां टोक्यो मोटर शो-2015 शुरू हो चुका है और यहां ऑटो कंपनियां अपने स्पेशल कॉन्सेप्ट मॉडल्स को दिखा रही है। इस शो में कंपनियां अपने सबसे अच्छे मॉडल के साथ-साथ भविष्य के कॉन्सेप्ट मॉडल को भी प्रदर्शित कर रही हैं। एक नजर 2015-टोक्यो मोटर शो में प्रदर्शित होने वाली उन कारों पर जिन पर है सबकी नजर।
विज्ञापन
टोक्यो मोटर शो में छा गईं ये 7 कारें, स्विफ्ट आरएस के जलवे
2 of 8
सुजुकी इग्निस: सुजुकी की जल्द आने वाली कार इग्निस कॉन्सेप्ट (Suzuki IGNIS) कार टोक्यो मोटर्स में खास चर्चा में है। रेट्रो-मॉर्डन इंटीरियर, आकर्षक एक्सटीरियर और शानदार ग्राउंड क्लिरेंस वाली इस कार को ऑफ-रोड ड्राइव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सुजुकी की यह कार ऑफ-रोड के साथ बर्फीले रास्तों पर भी उतनी ही सुलभता से अपना सफर तय करने में सक्षम है।
विज्ञापन
टोक्यो मोटर शो में छा गईं ये 7 कारें, स्विफ्ट आरएस के जलवे
3 of 8
सुजुकी इग्निस-ट्रेल कॉन्सेप्ट: अपने इग्निस लुक, बड़े टायर, गहरे व्हीलआर्च और एक्सटीरियर पर कलर हाईलाइट से टोक्यो मोटर शो में खासी चर्चा में है सुजुकी इग्निस-ट्रेल कॉन्सेप्ट कार (Maruti Suzuki IGNIS)। एकदम इग्निस लुक में नज़र आने वाले इस कॉन्सेप्ट मॉडल का बॉडी कलर हाईलाइट ही आकर्षण का केन्द्र है।
टोक्यो मोटर शो में छा गईं ये 7 कारें, स्विफ्ट आरएस के जलवे
4 of 8
मिनी कूपर एस कनवर्टेबल: मिनी रेंज का कूपर एस कनवर्टेबल कार मॉडल टोक्यो मोटर शो में चर्चा का विषय है। मिनी कूपर कनवर्टेबल के मुख्य फीचर्स में फुली इलेक्ट्रिक रूफ दी गई है, इसका रूफटॉप 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में केवल 18 सेकेंड में ऑपरेट हो सकता है। यह कार मार्च, 2016 तक बिक्री के लिए उतार दी जाएगी।
विज्ञापन
टोक्यो मोटर शो में छा गईं ये 7 कारें, स्विफ्ट आरएस के जलवे
5 of 8
बीएमडब्ल्यू एम4 जीटीएस: 2015-टोक्यो मोटर शो में प्रदर्शन के बाद बीएमडब्ल्यू अपनी कार एम4 जीटीएस को में उतारेगी। यह एम सीरीज की सबसे पावरफुल कार है। इसकी कीमत 142,000 यूरो तक हो सकती है। कार का इंजन 493 बीएचपी पावर जनरेट करने के साथ केवल 3.7 सेकेंड में 0-100 की रफ्तार पकड़ पाने में सक्षम है।
विज्ञापन
टोक्यो मोटर शो में छा गईं ये 7 कारें, स्विफ्ट आरएस के जलवे
6 of 8
होंडा सिविक टाइप आर: होंडा ने इस बार अपनी फ्रंट व्हील ड्राइव सिविक टाइप आर मॉडल को टोक्यो मोटर शो में प्रदर्शित किया है जो रफ्तार के लिए जानी जाती है। यह एक स्पोर्टस कार है जिसके एयरोडायन्मिक लुक दिया गया है। इस कार में 2.0-लीटर वीटेक इंजन लगा है जो 310 बीएचपी पावर के साथ 400 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड मेनुअल गियर बॉक्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन
टोक्यो मोटर शो में छा गईं ये 7 कारें, स्विफ्ट आरएस के जलवे
7 of 8
होंडा एनएसएक्स: होंडा की हाईब्रिड स्पोर्ट्स कार एनएसएक्स भी दर्शकों को खासी आकर्षित कर रही है। वजन में हलकी इस कार में ट्विन-टर्बोचार्जड इनलाइन वी6 इंजन लगा है। इसकी तीन मोटर स्पोर्ट हाईब्रिड एसएच-एड्ब्ल्यूडी सिस्टम पावर मशीन अनलिमिटेड ड्राइविंग का अनुभव देने के साथ ईकोफ्रेडली भी है।
टोक्यो मोटर शो में छा गईं ये 7 कारें, स्विफ्ट आरएस के जलवे
8 of 8
मारुति सुजुकी स्विफ्ट आरएस: इस लिस्ट में आखिरी नाम है मारुति सुजु़की स्विफ्ट आरएस का, जिसे रेड कलर में शोकेस किया गया है। इस कार मॉडल में नई ग्रिल, नए हैडलेंप्स कलस्टर, 4-स्लेट ब्लैक इनटेक सेक्शन, प्रोजेक्टर हैडलेंप्स व डीआरएलएस, राउंड फोग लेंप्स, चारों ओर स्कर्टिंग, रियर स्पोइलर, नए टेललेम्प्स और नए अलॉय व्हील दिए गए हैं।