फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहु और केतु का राशि परिवर्तन 6 राशियों के लिए शुभ तो 6 के लिए अशुभ

विज्ञापन
1 of 13
जयोतिशास्त्र के अनुसार राहु और केतु दो ऐसे ग्रह हैं जो हमेशा उलटी चाल से चलते हैं और हमेशा एक दूसरे के आमने सामने होते हैं। ये दोनों ग्रह हर राशि में 18 महीने तक होते हैं। 9 जनवरी को राहु जहां सिंह राशि में चलेगा वहीं केतु राशि बदलकर कुंभ में चलेगा। लेकिन राहु का स्पष्ट परिवर्तन 29 जनवरी से हो रहा है इन दोनों के राशि परिवर्तन से सभी राशियां प्रभावित होंगी। खासतौर पर राहु से वृष, कन्या और मकर वाले तो केतु से कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले। आइए देखें आपकी राशि पर राहु केतु का क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
विज्ञापन

राहु और केतु का राश‌ि पर‌िवर्तन 6 राश‌ियों के ल‌िए शुभ तो 6 के ल‌िए अशुभ

2 of 13
मेष राश‌िः राहु आपकी कुंडली में जहां पांचवें स्‍थान में होगा वहीं केतु ग्यारहवें घर में ऐसे में आप कूटनीत‌िक चालों और समझदारी से अवसर का लाभ उठा सकेंगे। आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि बेहतर हो सकती है। ले‌क‌िन श‌िक्षा एवं संतान पक्ष में थोड़ी कठ‌िनाई आ सकती है।
विज्ञापन

राहु और केतु का राश‌ि पर‌िवर्तन 6 राश‌ियों के ल‌िए शुभ तो 6 के ल‌िए अशुभ

3 of 13
वृष राश‌िः आपकी राश‌ि से राहु चौथे में और केतु दसवें घर में चलेगा। ऐसे में आपको नौकरी व्यवसाय में जहां संभलकर चलना होगा वहीं धन संपत्त‌ि के मामले में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। कुछ नजदीकी संबंध‌ियों से मतभेद हो सकता है।

राहु और केतु का राश‌ि पर‌िवर्तन 6 राश‌ियों के ल‌िए शुभ तो 6 के ल‌िए अशुभ

4 of 13
म‌िथुन राश‌िः राहु आपकी राश‌ि से तीसरे और केतु नवम यानी भाग्य के घर में होगा। भाग्य स्‍थान में राहु का गोचर आपको लाभ द‌िला सकता है और राहु आपके प्रभाव को बढ़ाने का काम करेगा यानी राहु केतु का यह गोचर आपके ल‌िए उन्नत‌िदायक रहेगा। कार्य और पर‌िस्‍थ‌ित‌ियों पर नजर रखें और मौके का लाभ लें। जोश में आकर जल्दबाजी से बचें।
विज्ञापन

राहु और केतु का राश‌ि पर‌िवर्तन 6 राश‌ियों के ल‌िए शुभ तो 6 के ल‌िए अशुभ

5 of 13
कर्क राश‌ि: इन राश‌ि वालों के ल‌िए राहु केतु का गोचर परेशान कर सकता है। आठवें का केतु और दूसरे घर में बैठा राहु आपको एक ओर शारीर‌िक कष्ट और अचानक से परेशानी दे सकता है वहीं आर्थ‌िक मामलों में भी आपको कठ‌िनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शांत बैठे व‌िरोध‌ियों को अपनी गलत‌ी से कोई लाभ उठाने का मौका न दें।
विज्ञापन

राहु और केतु का राश‌ि पर‌िवर्तन 6 राश‌ियों के ल‌िए शुभ तो 6 के ल‌िए अशुभ

6 of 13
स‌िंह राश‌िः आपकी राश‌ि में राहु आया है और जीवनसाथी के घर में केतु। ऐसे में आपकी मानस‌िक परेशानी बढ़ेगी लेक‌िन उलटे-सीधे और कूटनीत‌िक चालों से लाभ उठाना चाहेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद या उनकी सेहत को लेकर च‌िंता में रहेंगे। साझेदारी के कामों में सूझ-बूझ से लाभ पा सकते हैं।
विज्ञापन

राहु और केतु का राश‌ि पर‌िवर्तन 6 राश‌ियों के ल‌िए शुभ तो 6 के ल‌िए अशुभ

7 of 13
कन्या राश‌िः इस राश‌ि व्यक्त‌ियों के खर्च बढ़ेंगे, आय-व्यय में असमानता के कारण थोड़ी द‌िक्कत भी उठानी पड़ सकती है। स्वास्‍थ्‍य के मामले में भी आपको सावधानी रखनी होगी। आपके ल‌िए ल‌िल सलाह है क‌ि धन के लेन-देन में लापरवाही से बचें।

राहु और केतु का राश‌ि पर‌िवर्तन 6 राश‌ियों के ल‌िए शुभ तो 6 के ल‌िए अशुभ

8 of 13
तुला राश‌िः इस राश‌ि वालों के ल‌िए राहु केतु का यह राश‌ि पर‌िवर्तन लाभदायक रहेगा। आय में वृद्ध‌ि होगी साथ ही आकस्म‌िक लाभ भी म‌िल सकता है। लेक‌िन पार‌िवार‌िक मामलों में परेशानी आ सकती है खासतौर पर भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है।

राहु और केतु का राश‌ि पर‌िवर्तन 6 राश‌ियों के ल‌िए शुभ तो 6 के ल‌िए अशुभ

9 of 13
वृश्च‌िक राश‌िः राहु जहां आपकी राश‌ि से दसवें घर में होगा वहीं केतु चौथे स्‍थान में। ऐसे में आपको धन-संपत्त‌ि के साथ नौकरी व्यवसाय में भी परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको जमीन-जायदाद के मामले में कोई बड़ा सौदा नहीं करना चाह‌िए। माता की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

राहु और केतु का राश‌ि पर‌िवर्तन 6 राश‌ियों के ल‌िए शुभ तो 6 के ल‌िए अशुभ

10 of 13
धनु राश‌िः राहु केतु का यह राश‌ि पर‌िवर्तन पार‌िवार‌िक मामलों में आ रही परेशान‌ियों में कुछ कमी लाएगा लेक‌िन आपकी साढ़ेसाती और दूसरा राश‌ि स्वामी गुरु का वक्री होना करीब-करीब इस पूरे साल आपको आर्थ‌िक मामलों में उतार-चढ़ाव और तनाव देगा। हालांक‌ि पहले से चली आ रही च‌िंता और उलझनें कुछ कम जरुर होगी। कुछ धार्म‌िक यात्राएं कर सकते हैं।

राहु और केतु का राश‌ि पर‌िवर्तन 6 राश‌ियों के ल‌िए शुभ तो 6 के ल‌िए अशुभ

11 of 13
मकर राश‌िः इस पूरे साल आपको स्वास्‍थ्य और दुर्घटना के प्रत‌ि सजग रहना होगा। आर्थ‌िक मामलों में आपको संभलकर रहना होगा क्योंक‌ि अचानक से आपके खर्च बढ़ेंगे।

राहु और केतु का राश‌ि पर‌िवर्तन 6 राश‌ियों के ल‌िए शुभ तो 6 के ल‌िए अशुभ

12 of 13
मीन राश‌िः धन संबधी मामलों में राहु केतु का यह गोचर आपके ल‌िए शुभ रहने वाला है लेक‌िन पार‌िवार‌िक मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

राहु और केतु का राश‌ि पर‌िवर्तन 6 राश‌ियों के ल‌िए शुभ तो 6 के ल‌िए अशुभ

13 of 13
मीन राश‌िः पार‌िवार‌िक मामलों में जहां आपको बड़े बुजुर्गों खास तौर पर प‌‌िता की सेहत को लेकर परेशानी रहेगी वहीं अनावश्यक खर्चे बढेंगे। नौकरी व्यवसाय में काफी पर‌िश्रम और संघर्ष करना पड़ सकता है, सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें